देश

NDA में शामिल हुए जयंत चौधरी, कहा- “हम लोगों के लिए कुछ अच्छा करना चाहते हैं”

RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने NDA में शामिल होने का फैसला लिया है. NDA में शामिल होने पर RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा, “मैंने अपनी पार्टी के सभी विधायकों और कार्यकर्ताओं से बात करने के बाद यह फैसला लिया. इस फैसले के पीछे कोई बड़ी प्लानिंग नहीं थी. हमें थोड़े समय में ही यह फैसला लेना पड़ा. हम लोगों के लिए कुछ अच्छा करना चाहते हैं.”

केंद्र सरकार द्वारा पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने के फैसले के बाद रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पीएम मोदी की पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि ‘दिल जीत लिया’. इसी के बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि वे भाजपा गठबंधन में जा सकते हैं. वहीं आज के घटनाक्रम पर नजर डालें तो पीएम मोदी का चैधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा और उसके बाद पीएम मोदी की तारीफ में सोशल मीडिया पर दिल जीत लिया लिखना कहानी को बयां कर रहा है.

पश्चिमी यूपी का गणित

यूपी में पश्चिम को साधने के लिए हर राजनीतिक दल अपनी-अपनी जुगत हमेशा से भिड़ाता रहा है. अगर पश्चिमी यूपी के सियासी गणित की बात करें तो यहां 27 लोकसभा सीटें हैं, जिसमें से भाजपा ने 19, सपा ने 4 और बसपा ने 4 सीटों पर विजय हासिल की थी, लेकिन रालोद की किसी भी सीट पर जीत नहीं हुई थी. यहां तक कि जयंत को पश्चिमी यूपी के जाट समाज का भी साथ नहीं मिला था. इतना ही नहीं 2014 के चुनाव में भी जयंत को निराशा ही मिली थी और एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं हुई थी.

इसे भी पढ़ें: Ayodhya News: राम मंदिर उद्घाटन के बाद तेजी से बढ़ा अयोध्या का पर्यटन कारोबार, 2028 तक यूपी भारत की अर्थव्यवस्था में होगा दूसरे स्थान पर

पश्चिम यूपी में मुस्लिम और जाट आबादी को साधने के लिए हर राजनीतिक दल अपनी-अपनी गणित लगाते रहते हैं. बता दें कि यहां पर करीब 18 प्रतिशत जाट आबादी है, जो सीधे चुनाव पर असर डालती है. यानी पश्चिमी यूपी के जाट समुदाय का ये एकमुश्त वोट किसी भी दल की हार-जीत तय करने में अहम रोल निभाता है.

Rohit Rai

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

1 hour ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

1 hour ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

2 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

2 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

2 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

3 hours ago