मनोरंजन

रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी की शादी का कार्ड वायरल, इस शानदार जगह कपल लेंगे सात फेरे

Rakul Preet Singh- Jackky Bhagnani Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं. बीते दिनों दोनों को परिवार वालों के साथ शादी की तैयारियां के बीच स्पॉट किया गया. उनके घर को लाइट्स से सजा दिया गया है जिसके वीडियोज भी सामने आए हैं. हाल ही में अब रकुल और जैकी का वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

आपको बता दें कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी का वेडिंग कार्ड बहुत ही प्यारा है. कपल के वेडिंग कार्ड ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है. रकुल और जैकी के वेडिंग कार्ड पर शादी की तारीख लिखी है जिसके मुताबिक 21 फरवरी को सात फेरे लेंगे. कार्ड पर शादी का मंडप प्रिंट है और ड्रीमी लोकेशन बनाया हुआ है. यह पिंक और व्हाइट कलर के फूलों से सजा है. कार्ड देखकर ही अंदाजा लगा सकते हैं कि वेन्यू कितना सुंदर होगा. गोवा में कपल के परिवारवाले और करीबी दोस्त ही मौजूद रहेंगे.

 

रकुल और जैकी की शादी के कार्ड के साथ हैशटैग दिया गया है, #AbDonoBhagnaNi. वेडिंग कार्ड के एक अन्य पेज पर समुद्र तट के किनारे सुंदर मंडप बना है जिस पर लिखा है, ‘फेरे, बुधवार, 21 फरवरी 2024.’

वेडिंग वेन्यू में किया बदलाव

पहले दोनों विदेश में शादी करने वाले थे लेकिन फिर उन्होंने देश में शादी करने का फैसला किया. पीएम मोदी ने सभी कपल्स से अपील की थी कि वो विदेश में डेस्टिनेशन वेडिंग की जगह भारत में ही शादी करें जिसके बाद रकुल और जैकी ने गोवा में शादी करने का फैसला लिया.

वेडिंग फंक्शन के दौरान मोबाइल पर बैन

मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा कि रकुल और जैकी एक बेहद इंटीमेट वेडिंग फंक्शन होस्ट करेंगे जिसमें करीबी लोग ही मौजूद रहेंगे. इसके अलावा प्राइवेसी के लिए ये कपल अपने वेडिंग फंक्शन के दौरान मोबाइल के यूज पर भी बैन लगा सकता है.

शादी को इंटीमेट बनाए रखने का विचार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रकुल और जैकी का अपनी शादी को काफी इंटीमेट बनाए रखने का इरादा है लेकिन परिवार और दोस्तों के साथ मेमोरीज भी बनानी हैं. आपको बता दें कि रकुल और जैकी की शादी में बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री के लोगों के शामिल होने की भी चर्चा है. दरअसल रकुल ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया है इसलिए दोनों इंडस्ट्री के करीबी दोस्त इस वेडिंग में हिस्सा ले सकते हैं.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

Maharashtra Farmer Scheme: दिवाली से पहले खाते में आएंगे 5000 रुपये? जानिए किन किसानों को मिलेगा फायदा और क्या है नियम

Maharashtra Farmer Scheme: महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों के बैंक खातों में आने वाले हैं…

8 minutes ago

सैलून के फेंके हुए बालों से चलेगी गाड़ियां? गुजरात के इस स्टार्टअप के दावे ने सबको चौंकाया

सैलून में कटकर बर्बाद होने वाले बालों से अब इथेनॉल बनाने का दावा किया जा…

9 minutes ago

पीएम मोदी बनास डेयरी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, दो बायो-सीएनजी संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को बनासकांठा जिले में…

21 minutes ago

कब जागेगा प्रशासन? उफनती नदी पार करने को मजबूर हुई गर्भवती महिला, झोली में डालकर ले गए परिजन

Dindori News: डिंडौरी में बुनियादी सुविधाओं के अभाव की बानगी देखने को मिली, जहां पुल…

33 minutes ago

न्यायपालिका पर टिप्पणी के बाद घिरे संजय राउत, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया बिना शर्त माफीनामा

अदालत के अपमान के मामले में घिरे शिवसेना सांसद संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट में…

43 minutes ago

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर फैसला रखा सुरक्षित

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर सुनवाई…

58 minutes ago