रालोद प्रमुख जयंत चौधरी.
Choudhary Charan Singh Bharat Ratna: केंद्र सरकार द्वारा पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने के फैसले के बाद रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने पीएम मोदी की पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि ‘दिल जीत लिया’.
रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता भूपेंद्र चौधरी ने लिखा कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने पर पीएम नरेंद्र मोदी का आभार. आज किसानों का वर्षों पुराना सपना पूरा हुआ. वहीं रालोद के प्रवक्ता रोहित अग्रवाल ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करना उनके करोड़ों अनुयायियों के लिए एक सुखद पल है. आज का दिन किसी त्योहार से कम नहीं.
बता दें कि इन दिनों रालोद और सपा के बीच सब कुछ ठीक नहीं है. जानकारी के अनुसार जयंत अब सपा प्रमुख को ठेंगा दिखाने की तैयारी में हैं. पिछले दिनों जयंत ने दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात भी की थी. ऐसे में जयंत जल्द ही एनडीए में शामिल हो सकते हैं.
जानकारी के अनुसार भाजपा ने रालोद को लोकसभा की 4 सीटें, केंद्र और राज्य सरकार में एक-एक मंत्री पद देने का प्रस्ताव रखा है. हालांकि अभी तक इसको लेकर जयंत चौधरी की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. लेकिन पीएम मोदी का चैधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा और उसके बाद पीएम मोदी की तारीफ में सोशल मीडिया पर दिल जीत लिया लिखना कहानी को बयां कर रहा है.
PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…
EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…
दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…
PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…
CM Yogi: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पिछले साढ़े 9 वर्षों…
Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…