Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘दिल जीत लिया…’ चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने के ऐलान पर जयंत चौधरी ने दी पहली प्रतिक्रिया

Choudhary Charan Singh Bharat Ratna: केंद्र सरकार के चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने के फैसले के बाद जयंत चौधरी की प्रतिक्रिया सामने आई है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

Choudhary Charan Singh Bharat Ratna

रालोद प्रमुख जयंत चौधरी.

Choudhary Charan Singh Bharat Ratna: केंद्र सरकार द्वारा पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने के फैसले के बाद रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने पीएम मोदी की पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि ‘दिल जीत लिया’.

रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता भूपेंद्र चौधरी ने लिखा कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने पर पीएम नरेंद्र मोदी का आभार. आज किसानों का वर्षों पुराना सपना पूरा हुआ. वहीं रालोद के प्रवक्ता रोहित अग्रवाल ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करना उनके करोड़ों अनुयायियों के लिए एक सुखद पल है. आज का दिन किसी त्योहार से कम नहीं.

बता दें कि इन दिनों रालोद और सपा के बीच सब कुछ ठीक नहीं है. जानकारी के अनुसार जयंत अब सपा प्रमुख को ठेंगा दिखाने की तैयारी में हैं. पिछले दिनों जयंत ने दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात भी की थी. ऐसे में जयंत जल्द ही एनडीए में शामिल हो सकते हैं.

जल्द एनडीए में शामिल होंगे जयंत!

जानकारी के अनुसार भाजपा ने रालोद को लोकसभा की 4 सीटें, केंद्र और राज्य सरकार में एक-एक मंत्री पद देने का प्रस्ताव रखा है. हालांकि अभी तक इसको लेकर जयंत चौधरी की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. लेकिन पीएम मोदी का चैधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा और उसके बाद पीएम मोदी की तारीफ में सोशल मीडिया पर दिल जीत लिया लिखना कहानी को बयां कर रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital