BJP सांसद ,जयंत सिन्हा
BJP MP Jayant Sinha: पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद गौतम गंभीर के राजनीति से संन्यास लेने के बाद अब हजारीबाग से सांसद जयंत सिन्हा ने भी राजनीति से संन्यास लेने की इच्छा जताई है. जयंत सिन्हा ने चुनावी दायित्वों से मुक्त किए जाने की मांग पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से की है.
बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर की है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि “मैंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुझे चुनावी दायित्वों और कर्तव्यों से मुक्त करने का आग्रह किया है. जिससे भारत और विश्व भर में वैश्विक जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अपने प्रयासों पर फोकस कर सकूं.”
इसके साथ ही जयंत सिन्हा ने आगे लिखा है कि “मैं आर्थिक और शासन संबंधी मुद्दों पर पार्टी के साथ काम करता रहूंगा. पिछले 10 सालों से भारत और हजारीबाग के लोगों की सेवा करने का सौभाग्य मिला है. इसके अलावा मुझे पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृ्त्व में बीजेपी की ओर से दिए गए अवसरों का आशीर्वाद मिला है. उन सभी लोगों के प्रति मेरी हार्दिक कृतज्ञता. जय हिंद”
बता दें कि इससे पहले पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद और क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की थी. उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर दी थी. जिसमें उन्होंने लिखा था कि “मैंने माननीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से अनुरोध किया है कि वो मुझे राजनीति कर्तव्यों से मुक्त करें, ताकि मैं क्रिकेट पर फोकस कर संकू. इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया. वहीं गृहमंत्री अमित शाह को टैग करते हुए लिखा कि मुझे लोगों की सेवा करने का अवसर देने के लिए धन्यवाद.”
यह भी पढ़ें- गौतम गंभीर का राजनीति से मोहभंग, जेपी नड्डा से राजनीति छोड़ने की पेशकश की, बोले- क्रिकेट पर फोकस करना चाहता हूं
बता दें कि गौतम गंभीर फिलहाल पूर्वी दिल्ली से भाजपा के सांसद हैं. वहीं गंभीर टी-20 विश्व कप 2007 और 2011 की विश्व विजेता टीम के सदस्य रह चुके हैं. दोनों ही टूर्नामेंट्स में गंभीर ने अंतिम मुकाबलों में मैच विजेता पारियां खेलीं. उन्होंने 2007 टी-20 विश्व कप में 75 रन बनाए थे. वहीं 2011 विश्व कप में 91 रन बनाए. गंभीर फिलहाल लखनऊ सुपरजायंट्स के मेंटर भी हैं.
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi 25 Years: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Meghnad Saha: मेघनाद साहा को सबसे बड़े खगोल विज्ञानी के रूप में जाना जाता है.…
Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…
France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…
उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…
Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…