यूटिलिटी

BPSC Teacher Recruitment 2024: बिहार में 40000+ से ज्यादा पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें योग्यता समेत अप्लाई करने के लिए जरूरी डिटेल

BPSC Bihar Head Master recruitment 2024: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से प्रधान शिक्षकों के 40247 और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रिंसिपल के 6061 पदों पर भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया.जो अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए देशभर के युवा आवेदन कर सकते हैं.

जानें कौन कर सकता है अप्लाई

शिक्षक भारत का नागरिक और बिहार राज्य का निवासी होना चाहिए. इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर हो. साथ ही अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग महिला और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए न्यूनतम निर्धारित अंक में 5% की छूट दी जाएगी. इन सब के अतिरिक्त अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.एड, बीए.एड या बीएससी.ऐड उत्तीर्ण होना चाहिए.

नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-

ये शिक्षक परीक्षा में नहीं हो सकते शामिल

पहले पार्ट में सामान्य अध्ययन और दूसरे में डीएलएड सबजेक्ट की परीक्षा ली जाएगी. इस परिक्षा में कुल 150 अंक होंगे. इसके लिए शिक्षकों को कुल ढाई घंटे का समय दिया जाएगा. आयोग की ओर आयोजित इस परीक्षा में कोई भी शिक्षक भाग ले सकता है. बस उसके पास सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में न्यूनतम आठ सालों का शिक्षण अनुभव हो. साथ ही एक अगस्त 2024 तक उसकी आयु 58 साल से कम हो. वहीं अनुशासनिक कार्रवाई वाले शिक्षक ये परीक्षा नहीं दे सकते. साथ ही वो शिक्षक भी इस परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते जो प्रमोशन पा चुके हैं.

अनुभव भी है अनिवार्य

नोटिफिकेशन के मुताबिक अभ्यर्थी को राज्य सरकार के विद्यालय में पंचायतीराज संस्था एवं नगर निकाय संस्था अंतर्गत माध्यमिक शिक्षक के पद पर न्यूनतम 8 वर्ष का अनुभव हो. इसके अलावा अभ्यर्थी को सीबीएसई, आईसीएसई, बीएसईबी से अस्थाई संबद्धता प्राप्त विद्यालय में माध्यमिक शिक्षा के पद पर न्यूनतम 12 वर्ष की लगातार सेवा का अनुभव होना चाहिए. अधिक जानकारी अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं.

आयु सीमा

1 अगस्त 2024 को 58 वर्ष या उससे कम आयु के हो.

आवेदन शुल्क

  • सामान्य/ओबीसी/अन्य राज्य : 750/-
  • एससी / एसटी / दिव्यांग : 200/-
  • महिला उम्मीदवार (बिहार निवासी) : 200/-
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन / ऑफलाइन शुल्क माध्यम से करें.

BPSC Bihar Head Master recruitment 2024: भर्ती के लिए ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं.
  • इसके बाद भर्ती लिंक पर क्लिक करें.
  • पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें.
  • इसके बाद फॉर्म भरें और सबमिट करें.
  • अब फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें.

जानें कितनी मिलेगी सैलरी

वहीं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में निकलने वाली 6061 पदों पर प्रिंसिपल की भर्ती की बात की जाए तो इसमें 1340 पद अनराक्षतित वर्ग के, 576 पद उनके लिए जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, 1283 पद अनूसूचित जाति के, 128 पद अनूसूचित जनजाति के, 1139 पद पिछड़ा वर्ग के और 1595 अति पिछड़ा वर्ग के हैं. उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रिंसिपल को मिलने वाली सैलरी की बात की जाए तो क्लास 9 से 12 तक के प्रिंसिपल का वेतन 35,000 होगा.

लिखित परीक्षा का पैटर्न

  • प्रश्न पत्र दो भागों में बंटा होगा. पहले भाग में और दूसरे भाग में 75-75 प्रश्न होंगे. पूरा पेपर ढाई घंटे का होगा. इसमें पहले भाग में सामान्य अध्ययन का पेपर होगा. इसमें प्राथमिक गणित, मानसिक योग्यता, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय घटनाचक्र, सामान्य विज्ञान, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल, भारतीय राजनीति वगैरह शामिल हैं.
  • भाग -2 में डीएलएड विषय की परीक्षा होगी. सिलेबस बीपीएससी वेबसाइट से देखा जा सकता है. लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय आधारित होगी. प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा.
  • गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है.
  • नियमावली के मुताबिक प्रधान शिक्षकों का अलग कैडर होगा. इनका पद ट्रांसफरेबल वाला होगा. जिले के अंदर और बाहर दोनों तरह का ट्रांसफर होगा.

सिलेक्शन प्रोसेस

इनका चयन भी लिखित परीक्षा के आधार पर ही होगा, जो दो पार्ट में होगी. पहले में सामान्य अध्ययन और दूसरे में बीएड सबजेक्ट की परीक्षा ली जाएगी. इसमें भी कुल 150 अंक ही होंगे. साथ ही इसके लिए भी शिक्षकों को ढाई घंटे का ही वक्त दिया जाएगा.

 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

JDU Internal Crisis: ललन पर ‘नरम’ तो बीजेपी पर ‘गरम’! JDU में लानत-मलानत थमी तो अब NDA में क्यों मचा हड़कंप?

JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…

19 seconds ago

हरियाणा दिवस 2026: पीएम मोदी ने सराहा हरियाणवियों का पराक्रम, प्रदेशवासियों को दी बधाई

PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…

29 minutes ago

‘मोदी विजन, योगी मिशन’: राम मंदिर से एयरपोर्ट तक, सीएम योगी ने गिनाए अयोध्या के कायाकल्प के बड़े सबूत

UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…

38 minutes ago

‘अखिलेश यादव PDA के दुश्मन’ स्वामी प्रसाद मौर्य का तीखा हमला, कहा- न ये पिद्दी हैं, न पिद्दी का शोरबा

Swami Prasad Maurya: सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर स्वामी प्रसाद मौर्य जमकर बरसे. उन्होंने कहा…

41 minutes ago

IT से लेकर AI तक… पीएम मोदी ने गिनाईं कर्नाटक की उपलब्धियां, केरल के लोगों के जज्बे को भी किया सलाम

Kannada Rajyotsava 2026: कन्नड़ राज्योत्सव और केरल पिरवी के खास अवसर पर पीएम मोदी, अमित…

51 minutes ago

UPTET 2026: कोर्ट के डंडे से बदला परीक्षा का गणित, स्कोरकार्ड में फिर होगी नंबरों की हेरफेर

UPTET 2026: UPTET 2026 पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने मूल्यांकन…

1 hour ago