देश

कथित यौन शोषण मामले में सांसद प्रज्वल रेवन्ना को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उतरते ही SIT ने किया गिरफ्तार

कर्नाटक के कथित सेक्स वीडियो मामले के मुख्य आरोपी और सांसद प्रज्वल रेवन्ना को भारत आते ही गुरुवार-शुक्रवार की रात बेंगलुरु हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) आज तड़के उन्हें बेंगलुरु में सीआईडी परिसर स्थित अपने कार्यालय लेकर गई.

एयरपोर्ट से हुई गिरफ्तारी

सूत्रों ने बताया कि जर्मनी के म्यूनिख से आई लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट एलएच764 को बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उतरते ही केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने घेर लिया. इसके बाद उन्होंने हासन सांसद को इमिग्रेशन की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एसआईटी के हवाले कर दिया.

26 अप्रैल को भाग गए थे प्रज्वल रेवन्ना

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते रेवन्ना उनका कथित सेक्स वीडियो सामने आने के बाद 26 अप्रैल को देश छोड़कर चले गये थे. उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट, लुक आउट नोटिस और ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किये गये थे.

यह भी पढ़ें- क्या राष्ट्रपति पद का चुनाव नहीं लड़ पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप? Porn Star को चोरी-छुपे पैसे देने के आरोप में दोषी पाए गए पूर्व प्रेसीडेंट

आज हो सकती है कोर्ट में पेशी

रेवन्ना को बोलेरो गाड़ी में हवाई अड्डे से एसआईटी कार्यालय ले जाया गया. उस वाहन में ड्राइवर और एक पुरुष कर्मचारी को छोड़कर एसआईटी टीम में सभी महिला सदस्य थीं. सूत्रों ने बताया कि रेवन्ना का मेडिकल आज ही कराया जाएगा. गिरफ्तारी के 24 घंटे के भीतर उन्हें जज के सामने पेश किया जाएगा. हवाई अड्डे पर या सीआईडी परिसर के पास किसी जद (एस) कार्यकर्ता या रेवन्ना के वकील को नहीं देखा गया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

46 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

55 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago