चुनाव

‘अबकी बार मोदी सरकार से लेकर अबकी बार 400 पार’, जानें कैसे PM Modi के इन नारों में उलझ कर रह गया विपक्ष

Slogans In Lok Sabha Election: इस बार का लोकसभा चुनाव सात चरणों में संपन्न हो रहा है और चुनाव का नतीजा 4 जून को घोषित होना है. अंतिम चरण के मतदान के लिए गुरुवार को प्रचार समाप्त हो गया. ऐसे में इस बार का चुनाव कई मायनों में बेहद खास रहा. तपती झुलसती गर्मी के बीच भी जिस तरह से राजनीतिक दलों ने इस चुनाव में अपनी पार्टी की जीत के लिए पूरी ताकत झोंकी और जिस तरह का जनसमर्थन रोड शो और रैलियों में पक्ष और विपक्ष दोनों को मिला वह अप्रत्याशित रहा.

इन नारों ने जनता के बीच मचाई धूम

इस चुनाव में तेज तपती धूप और आग बरसाती सूर्य की किरणों के प्रकोप के बीच भी मतदाताओं ने जिस तरह से लोकतंत्र के इस महापर्व में 6 चरणों के मतदान में अपनी हिस्सेदारी निभाई वह सच में अकल्पनीय रहा. 2024 के चुनाव में ‘अबकी बार 400 पार’ और ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ के नारों ने मतदाताओं का ध्यान अपनी तरफ खूब आकर्षित किया. इसके साथ ही कांग्रेस का ‘हाथ बदलेगा हालात’, ‘न्याय योजना’ और भाजपा का चुनावी स्लोगन ‘मोदी की गारंटी’ भी लोगों को खूब पसंद आई.

हालांकि, हर बार का चुनाव उसके संदेश के लिए याद किया जाता है जो जनता के बीच राजनीतिक पार्टियां परोसती हैं. चाहे 1977 आपातकाल के समय का चुनाव हो, 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सहानुभूति लहर भरा चुनाव हो, 2004 में भाजपा के द्वारा ‘शाइनिंग इंडिया’ स्लोगन के साथ लड़ा गया चुनाव हो.

तीन चुनाव में बीजेपी के तीन नारे

वैसे ही पीएम मोदी के तीन चुनावों का स्लोगन भी लोगों को याद रहेगा. 2014 में भाजपा ‘अबकी बार मोदी सरकार’, 2019 में ‘मैं भी चौकीदार’ और अब 2024 में ‘अबकी बार 400 पार’ चुनावी स्लोगन के साथ मैदान में रही और यह स्लोगन लोगों की जुबां पर छा गया.

यह भी पढ़ें- आखिरी चरण का चुनाव प्रचार खत्म, कन्याकुमारी पहुंचे PM Modi ने विवेकानंद रॉक मेमोरियल में शुरू की ध्यान साधना, तस्वीरों में दिखा अलग अंदाज

पीएम मोदी के एजेंडे में फंसा विपक्ष

इन तीनों चुनावों में जो स्लोगन भाजपा की तरफ से दिए गए उसके जरिए पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार अभियान के तहत एक एजेंडा सेट किया और विपक्ष इससे बाहर आने के लिए छटपटाता नजर आया. कांग्रेस पार्टी के तमाम नारे इन स्लोगन के बीच कहीं गुम से हो गए और इसे जनता आत्मसात नहीं कर पाई.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

10 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

15 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

41 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

44 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

2 hours ago