शनि देव.
Shani Jayanti 2024 Lucky Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र में शनि की चाल के खास महत्व है. नौ ग्रहों शनि ही एकमात्र ऐसा ग्रह है जो कि सबसे धीमी चाल से राशि परिवर्तन करता है. प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में शनि ग्रह का खास महत्व है. कहते हैं शनि देव की कृपा के बिना कोई कार्यों में निपुणता नहीं आ सकती. शनि के कृपा के परिणामस्वरूप कंगाल भी मालामाल हो सकता है. जब किसी व्यक्ति को शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है तो उसे कामयाबी के शिखर पर पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता.
वहीं, जब किसी इंसान पर शनि की व्रक (टेढ़ी) दृष्टि पड़ती है तो अर्श से फर्श आने में भी समय नहीं लगता. इसलिए हर व्यक्ति के जीवन में शनि देव की कृपा का होना बेहद जरूरी है. शनि जयंती ऐसा ही एक अवसर है जब शनि की कृपा पाने का खास संयोग बनता है. इस शनि जयंती का खास संयोग गुरुवार, 06 जून को बनने जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल की शनि जयंती कुछ राशियों के लिए बेहद खास है. पांच राशियों पर शनि देव की खास कृपा दृष्टि रहने वाली है.
शनि जयंती मेष राशि के लिए अत्यधित शुभ और लाभकारी मानी जा रही है. करियर के लिहाज से भी इस साल की शनि जयंती खास रहने वाली है. नौकरीपेशा वालों को कार्यस्थल पर सम्मान मिलने के साथ-साथ पदोन्नति भी हो सकती है. इसके साथ ही मनपसंद जगह पर ट्रांसफर भी हो सकता है. सरकारी की योजना से लाभ मिल सकता है. बिजनेस करने वालों का नेटवर्क बढ़ेगा. धन का निवेश ध्यान के करना होगा. शनि जयंती के दिन किसी से भी अपशब्द ना बोलें.
शनि जयंती के दिन जो काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी या सफल होने का चांस बनेगा. व्यापार करने वालों के लिए यह दिन बेहद शुभ माना जा रहा है. बिजनेस में जबरदस्त मुनाफा प्राप्त होगा. कार्यों में विस्तार होगा. आमदनी में इजाफा हो सकता है. समाजिक कार्यों में यश प्राप्त होगा.
मिथुना राशि से जुड़े लोगों को भी शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को शुभ समाचार मिलेगा. धन लाभ के साथ-साथ कार्यो में सफलता मिलेगी. शनि देव की कृपा से मानसिक परेशानी दूर होगी. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी.
शनि जयंती के दिन प्रॉपर्टी में इजाफा होगा. बिजनेस करने वालों को अचानक धन लाभ होगा. नौकरीपेशा वालाों की दैनिक आमदनी में इजाफा होगा. शनि जयंती का दिन शुभ है क्योंकि इस दिन कोई समाचार मिल सकता है. घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी. शादीशुदा लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है.
शनि जयंती वृश्चिक राशि से संबंधित लोगों के लिए भी खास है. इस दिन से धन की कमी दूर होगी. शनि देव की कृपा के परिणामस्वरूप सरकारी काम बनेंगे. व्यक्तगत और पारिवारिक जीवन के संकट दूर होंगे. व्यापार में लाभ पाने का अच्छा अवसर मिल सकता है. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होने से घर-परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा.
यह भी पढ़ें: इन 3 राशियों पर है शनि की टेढ़ी नजर, शनि जयंती पर खास उपायों से आएंगे अच्छे दिन
यह भी पढ़ें: आपकी राशि पर कब लगेगी शनि की साढ़ेसाती, शनि जयंती पर इन उपायों से खुश होंगे शनि महाराज
Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…
Sonu Nigam Bhojpuri Chhath Song: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन…
Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…
Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…
JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…
PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…