देश

‘नीतीश कुमार को भारत रत्न दो’, क्या है केसी त्यागी के मांग का आधार?

KC Tyagi demands Bharat Ratna for Nitish Kumar: जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद केसी त्यागी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने की मांग की है. 8 जनवरी 2026 को लिखे इस पत्र ने बिहार के सियासी गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है. आइये जानें आखिर त्यागी ने अपनी मांग के पीछे क्या-क्या तर्क दिए हैं?

क्या हैं केसी त्यागी के तर्क? (Bharat Ratna for Nitish Kumar)

केसी त्यागी ने अपने पत्र में तर्क दिया है कि जिस तरह केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और बिहार के जननायक कर्पूरी ठाकुर को सम्मानित किया, उसी तर्ज पर ‘समाजवादी आंदोलन के अनमोल रत्न’ नीतीश कुमार को भी सम्मानित किया जाना चाहिए. त्यागी ने पीएम मोदी को लिखे पत्र में 30 मार्च 2024 के दिन को याद दिलाया है. उन्होंने लिखा कि-

’30 मार्च हमारे पुरखों के सम्मान का दिन है. आपके प्रयासों से स्व. चौधरी चरण सिंह और स्व. कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से नवाजा गया. इन्होंने किसानों और हाशिए पर खड़े लोगों को सम्मान दिलाने का काम किया था.” त्यागी ने पीएम की सराहना करते हुए कहा कि नीतीश कुमार भी उसी समाजवादी धारा के वाहक हैं.’

‘जीवित रहते मिले सम्मान’

त्यागी ने अपनी मांग के पक्ष में तर्क दिया है कि भारत रत्न केवल मरणोपरांत ही नहीं, बल्कि जीवित रहते हुए भी कई महानायकों को दिया गया है. उन्होंने पीएम मोदी से भावुक अपील करते हुए लिखा कि करोड़ों जनमानस की ओर से आपसे निवेदन है कि नीतीश कुमार को भी इस सम्मान से नवाजा जाए. अगर ऐसा होता है, तो इतिहास आपके इस प्रयास को लंबे समय तक याद रखेगा.

क्यों खास है नीतीश कुमार का योगदान? (Champion Nitish Kumar)

केसी त्यागी और जेडीयू का मानना है कि नीतीश कुमार सामाजिक न्याय के चैंपियन हैं. 1 मार्च 1951 को बख्तियारपुर में जन्मे नीतीश कुमार ने जेपी आंदोलन से अपनी राजनीतिक पारी शुरू की और राम मनोहर लोहिया के विचारों को आगे बढ़ाया.

  • नीतीश कुमार पंचायत स्तर पर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने वाले और उन्हें आरक्षण देने वाले पहले नेताओं में से एक हैं.
  • उन्होंने राजनीतिक नुकसान की परवाह किए बिना बिहार में शराबबंदी जैसा सख्त और ऐतिहासिक फैसला लागू किया.
  • बिहार की सड़कों, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे में आमूलचूल परिवर्तन करने का श्रेय उन्हें जाता है.

ये भी पढ़ें: कहलगांव का ‘खूनी’ क्लीनिक: YouTube देख किया गर्भवती का ऑपरेशन, बच्चा बचा पर ‘कट’ से हो गई मां की मौत

मांग का पता नहीं त्यागी का होगा लाभ

गौरतलब है कि केसी त्यागी इन दिनों पार्टी लाइन से अलग बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं, लेकिन नीतीश कुमार के लिए भारत रत्न की मांग कर उन्होंने एक बड़ा सियासी दांव चल दिया है. उनकी मांग का क्या होगा यह तो किसी को पता नहीं पर एक बात तय मानी जा रही है कि इस पत्र से उनकी पार्टी में अच्छी हासिल हो सकती है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

7 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

8 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

8 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

9 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

9 hours ago