YouTube Surgery Case: भागलपुर/अंजनी कुमार कश्यप: भागलपुर के कहलगांव से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसे सुनकर रूह कांप जाए. जहां, एक मां नई जिंदगी को दुनिया में लाने की उम्मीद में अस्पताल पहुंचती है, और दूसरी तरफ ‘डॉक्टर’ ऑपरेशन टेबल पर मोबाइल रखकर यूट्यूब वीडियो देखते हुए उसका ऑपरेशन करता है. जानें क्या है पूरा मामला.
मामला बिाहर के कहलगांव के एकचारी पंचायत का है, जहां श्रीमठ स्थान के पास अमर कुमार मंडल नाम का एक झोलाछाप डॉक्टर लंबे समय से क्लीनिक चला रहा था. गुरुवार की रात स्वाति देवी नाम की गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा हुई, जिसके बाद परिजन उसे लेकर उसके क्लीनिक पहुंचे. परिजनों ने बताया कि डॉक्टर ने 30 हजार रुपये लेकर ऑपरेशन की बात कही.
परिजनों ने आरोप लगाया है कि ऑपरेशन रूम के भीतर डॉक्टर और उसके सहयोगी बार-बार यूट्यूब पर सिजेरियन ऑपरेशन के वीडियो प्ले कर रहे थे, उसे रिपीट करके देख रहे थे और फिर उसी के हिसाब से कट लगा रहे थे. अनाड़ी हाथों और बिना किसी डॉक्टरी समझ के किए गए इस जानलेवा प्रयोग का नतीजा यह हुआ कि स्वाति के शरीर से इतना रक्तस्राव हुआ कि उसने ऑपरेशन टेबल पर ही दम तोड़ दिया. हालांकि नवजात शिशु को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. मौत के बाद डॉक्टर ने मरीज की हालत खराब बताकर दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी और क्लीनिक बंद कर फरार हो गया.
घटना के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश है और लोग अब सीधे तौर पर प्रशासन की कार्यशैली पर उंगली उठा रहे हैं. परिजनों और ग्रामीणों ने शव को क्लीनिक के बाहर रखकर जोरदार हंगामा किया. सबसे बड़ा सवाल आशा कार्यकर्ताओं पर खड़ा हुआ. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह अवैध क्लीनिक प्रशासन की नाक के नीचे बरसों से चल रहा था और पहले भी यहां इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन हर बार मामला दबा दिया गया.
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. जिले के स्वास्थ्य अधिकारी और प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी अब ‘जांच के बाद कड़ी कार्रवाई’ का राग अलाप रहे हैं.
ये भी पढ़ें: 2047 का रोडमैप तैयार करेंगे देश के युवा: राष्ट्रीय युवा दिवस पर पीएम मोदी करेंगे टाउन हॉल संवाद
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…