देश

‘सड़कछाप सोच है…’, आमिर खान के समर्थन में उतरा JDU विधायक, नितेश राणे को दिखाया आईना

Shyam Rajak On Aamir Khan: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर अब सियासत गरमा गई है. महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने आमिर खान की गौरी स्प्रैट से शादी पर सवाल उठाए थे. उनके बयान के बाद अब बिहार में बीजेपी की सहयोगी पार्टी जेडीयू आमिर खान के समर्थन में उतर आई है.

जेडीयू विधायक श्याम रजक ने आमिर खान का बचाव करते हुए उन्हें देशभक्त बताया. उन्होंने कहा कि आमिर खान की देशभक्ति पर सवाल नहीं उठाया जा सकता. श्याम रजक ने कहा कि कोई यह बताए कि आमिर खान ने कब देश के खिलाफ काम किया है. उनकी फिल्मों में हमेशा देशभक्ति की झलक दिखाई देती है और उन्होंने अपने काम के जरिए देश के लिए योगदान दिया है.

उनका निजी मामला है

आमिर खान के निजी जीवन को लेकर उठ रहे सवालों पर श्याम रजक ने कहा कि हर व्यक्ति अपना व्यक्तिगत जीवन अपने तरीके से जीता है. कौन किससे शादी करता है, यह उसकी निजी पसंद का मामला है. इसे लव जिहाद या किसी और जिहाद से जोड़ना सही नहीं है.

श्याम रजक ने नितेश राणे के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘लव जिहाद, ये जिहाद… ऐसी बातें सड़क और प्लेटफॉर्म वाली सोच को दिखाती हैं.’ उन्होंने इशारों-इशारों में राणे के बयान को सड़कछाप करार दिया.

नितेश राणे ने लगाया था ये आरोप

दरअसल महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने सोमवार को आमिर खान पर निशाना साधते हुए कहा था कि लव जिहाद का ‘ब्रांड एंबेसडर’ कौन है? क्या आमिर खान ऐसे व्यक्ति नहीं बन रहे हैं? राणे ने यह भी कहा था कि अब यह चर्चा तेज हो रही है कि आमिर खान की तीसरी शादी को लव जिहाद के नजरिये से देखा जाना चाहिए या नहीं.

खड़ा हो गया था विवाद

नितेश राणे ने आगे कहा था कि हिंदू समाज को यह भी सोचना चाहिए कि ऐसे लोगों की फिल्में देखनी चाहिए या नहीं. उनके इसी बयान के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया.

ये भी पढ़ें- फर्ज और कंगाली के बीच हांफ रहा पाकिस्तान? जानें सऊदी-हूती विवाद में कैसे फंसा?

अब जेडीयू के बयान से मामला और दिलचस्प हो गया है, क्योंकि जेडीयू बिहार में बीजेपी की सहयोगी पार्टी है. ऐसे में आमिर खान की शादी पर बीजेपी नेता और जेडीयू नेता के अलग-अलग रुख ने इस मुद्दे को राजनीतिक बहस का नया विषय बना दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

29 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago