देश

Jharkhand Assembly Election: चंपई सोरेन ने बताया, झारखंड चुनाव में क्या होगा मुद्दा

Jharkhand Assembly Election 2024: भारतीय जनता पार्टी के नेता चंपई सोरेन ने पार्टी द्वारा जारी की गई उम्मीदवारों की सूची पर प्रतिक्रिया दी और चुनाव के मुद्दों पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा, “जो भी सूची जारी की गई है, वह सही है. पूरे प्रदेश में लोग खुश हैं, लेकिन चुनावों का मुख्य मुद्दा क्या होगा, यह सोचने की आवश्यकता है.”

बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा महत्वपूर्ण

उन्होंने बताया कि झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा महत्वपूर्ण है और आदिवासियों की भूमि की सुरक्षा एक बड़ी चिंता का विषय है. खासकर, यदि नियमों में कोई बदलाव होता है और आदिवासियों की जमीन छीनी जाती है, तो यह बहुत बड़ा मुद्दा बन जाएगा.

उन्होंने अपने अनुभवों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने पांच महीने सत्ता में रहते हुए पारदर्शिता से काम करने का प्रयास किया था.

उन्होंने कहा मैंने अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार से दूर रहने का प्रयास किया और जनता ने उनके काम की प्रशंसा की. हालांकि, वे यह भी मानते हैं कि झारखंड के लिए जो होना चाहिए था, वह संभव नहीं हो सका.

कांग्रेस के साथ रहने के नहीं होगा किसी का भला

इसके बाद, उन्होंने भाजपा की भूमिका पर चर्चा की. उन्होंने भाजपा को आदिवासी समुदाय के अधिकारों की रक्षा करने वाली पार्टी बताया और कहा कि यदि झारखंड अलग राज्य बना है, तो इसका श्रेय भाजपा को जाता है. उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने आदिवासियों के अधिकारों को कमजोर किया और 1961 में उनके धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को मिटाने का काम किया. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के साथ क‍िसी के रहने से झारखंड का भला नहीं होगा.

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो भी दायित्व उन्हें सौंपेगी, वे उसे निभाने के लिए तत्पर हैं. उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उन्होंने विभिन्न योजनाओं की शुरुआत की, जैसे “मैया सम्‍मान योजना” और “भोगो विधि योजना,” और इन योजनाओं में राशि बढ़ाई गई. लेकिन, उन्होंने चिंता व्यक्त की कि कई लोग इन योजनाओं से वंचित रह गए.

आईएएनएस

Recent Posts

‘सादगी और सत्यनिष्ठा की मिसाल…’ पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर अमित शाह ने किया नमन

Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…

26 minutes ago

भक्ति में डूबा चंडीगढ़: भागवत कथा के समापन पर छलके बी प्राक के आंसू, अगले साल राम कथा का ऐलान

Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन पर पंजाबी गायक…

40 minutes ago

WiFi में नहीं चलेगा WhatsApp! 1 जनवरी से क्या बदल रहे है भारत सरकार?

WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…

60 minutes ago

खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से आई धमकी, मुंबई मेयर ऑफिस से लेकर सुपरस्टार तक बढ़ाई गई सुरक्षा

Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…

1 hour ago

ट्रक की टक्कर, लहूलुहान ड्राइवर… और फिर सड़क पर शुरू हो गया ‘टमाटर लूट’ का खेल

Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…

2 hours ago

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामला: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वकिंडाइक अमेरिका से लौटकर राऊज एवेन्यु कोर्ट में पेश, इमिग्रेशन एक्ट से बरी

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…

2 hours ago