Categories: खेल

एक विश्व स्तरीय टीम के खिलाफ यह जीत यादगार: Rachin Ravindra

Rachin Ravindra: न्यूजीलैंड ने 36 साल बाद भारत में टेस्ट मुकाबला जीता है. इस ऐतिहासिक जीत में रचिन रवींद्र का बड़ा योगदान रहा. दूसरी पारी में 107 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने आठ विकेट से जीत हासिल की. युवा ऑलराउंडर ने कहा कि टीम एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हर पल का आनंद लेना चाहती थी. पांचवें दिन बारिश के कारण खेल में देर से शुरू हुआ और जीत के लिए न्यूजीलैंड को कड़ी मेहनत करनी पड़ी. कीवी बल्लेबाजों के लिए जसप्रीत बुमराह सबसे बड़ी चुनौती बने हुए थे और उनका सामना करना मेहमान टीम के लिए आसान नहीं रहा.

शुरुआती विकेट गंवाने के बाद चोटिल केन विलियमसन की जगह तीसरे नंबर पर उतरे विल यंग के नाबाद (48 रन) और रचिन रविंद्र के नाबाद (39 रन) ने टीम को एक ऐतिहासिक जीत दिलाई. साल 1988 के बाद भारत में यह न्यूजीलैंड की पहली टेस्ट जीत है. इसके साथ ही तीन मैचों की श्रृंखला में मेहमान टीम ने 1-0 से बढ़त बना ली है. रविंद्र ने जियो सिनेमा से कहा, “वे दोनों (सिराज और बुमराह) बहुत अच्छे गेंदबाज हैं, और उस दौर में संघर्ष करना और उस पल का आनंद लेना महत्वपूर्ण था. स्टेडियम में माहौल अद्भुत था और ऐसे पल ही क्रिकेट को खास बनाते हैं.

“फैंस की ऊर्जा उत्साह को बढ़ाती है, और उस कठिन दौर से बाहर निकलने का श्रेय विल यंग और डेवोन कॉनवे को जाता है. यह टेस्ट क्रिकेट का हिस्सा है, हर किसी को उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ता है. कभी-कभी आप रन बनाने में सक्षम होते हैं, और कभी-कभी गेंदबाज हावी होते हैं, लेकिन उन दो विश्व स्तरीय गेंदबाजों के खिलाफ मैदान में डटे रहना बेहद खास था.”

एक बार फिर क्रिकेट जगत में चर्चा में आए रचिन ने बेंगलुरु में भारत के खिलाफ पहली पारी में 134 रन बनाए और दूसरी पारी में नाबाद 39 रन बनाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया. एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आठ विकेट से न्यूजीलैंड की जीत के बाद इस खिलाड़ी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार भी दिया गया.


ये भी पढ़ें- ऋषभ पंत की चोट पर सस्पेंस, कप्तान रोहित शर्मा ने मैच के बाद दिया अपडेट


रचिन ने बेंगलुरु में शानदार प्रदर्शन करने के बारे में अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा, “यह एक अच्छा शहर है, और बल्लेबाजी के लिए एक अच्छा विकेट था. इसलिए संभावनाएं मेरे पक्ष में थी. जब भी मैं बेंगलुरु में खेलता हूं तो समर्थन मिलना काफी अच्छा लगता है.” उल्लेखनीय है कि इस मैच में रचिन का प्रदर्शन देखने के लिए उनके पिता भी स्टेडियम में मौजूद थे.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

46 minutes ago

भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी और रात के अंधेरे में नंगे पांव…अनंत अंबानी की ब्रज यात्रा, लगाई गोवर्धन परिक्रमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…

58 minutes ago

हमले की फिराक में था ‘उमर’, पर स्पेशल सेल ने पलट दी बाजी! दिल्ली-NCR की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

Suspected Jaish-e-Mohammed Operative: खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को पकड़कर…

1 hour ago

RBI Repo Rate Hike: फिर बढ़ सकती है आपकी EMI! रेपो रेट में 0.50% बढ़ोतरी का अनुमान, जानें पूरा गणित

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 2 से 4 दिसंबर को होने वाली मौद्रिक नीति समिति…

1 hour ago

Explainer: परिसीमन क्या है और कौन तय करता है लोकसभा सीटों की संख्या? आसान भाषा में समझिए पूरा गणित

Delimitation Bill Kya Hai: परिसीमन के जरिए लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं नए सिरे…

2 hours ago

भारत बनेगा दुनिया की नई टेक्सटाइल कैपिटल, 2,360 करोड़ का मिलेगा ऑर्डर, सीटीआई ने प्रधानमंत्री मोदी को कहा ‘धन्यवाद’

भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. बांग्लादेश से शिफ्ट हुआ टेक्सटाइल…

2 hours ago