देश

झारखंड में ATS के हत्‍थे चढ़े ISIS के आतंकी, लोगों को सोशल मीडिया पर भड़काते थे, जंग लड़ने जाना चाहते थे फिलिस्तीन!

Jharkhand ATS Arrested Terrorists: दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठनों में से एक ISIS के लड़ाके भारत में अक्‍सर पकड़े जाते रहे हैं. अभी झारखंड ATS ने दो आतंकियों को दबोचा है, जो ISIS से जुड़े हुए हैं. उनमें से एक आतंकी का नाम मोहम्मद नसीम है, जबकि दूसरा मो. आरिज हसनैन है. एक आतंकी को गोड्डा और दूसरे को हजारीबाग से पकड़ा गया है.

संवाददाता ने बताया कि पकड़े गए दोनों को झारखंड एटीएस के मुख्यालय ले जाया गया है. वहां उनसे आवश्‍यक पूछताछ होगी, उसके बाद उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी. एटीएस ने एक बयान जारी कर कहा कि हजारीबाग और गोड्डा जिला में कार्रवाई के दौरान पकड़े गए आतंकियों की पहचान एरीज हसनैन (Ariz Hasnain) और मोहम्मद नसीम (Mohammad Naseem) के रूप में हुई है. वे दोनों मुस्लिम समुदाय से हैं.

फिलिस्तीन जाना चाहता था झारंखड का आरिज

प्रारंभिक पड़ताल में यह सामने आया है कि आरिज हसनैन सोशल मीडिया के जरिए आईएसआईएस (ISIS) की विचारधारा को बढ़ावा देने में लगा था और वह चरमपंथी सोच रखने वाले लोगों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रहा था. एटीएस ने यह खुलासा भी किया कि वो फिलिस्तीन जाना चाहता था. उसका मकसद वहां इजरायल के कंट्रोल वाली अल अक्सा मस्जिद पर फिदायीन हमला करना था.

मकसद था- अल अक्सा मस्जिद पर फिदायीन हमला

इन दिनों इजरायल और हमास की जंग के कारण बहुत-से इस्‍लामिक मुल्‍कों में फिलिस्तीन के नाम पर इजरायल और यहूदियों के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं. कुछ देशों में तो मुस्लिम फिलिस्तीन के चरमपंथी संगठन हमास के समर्थन में लड़ाई लड़ने के लिए भी जाना चाहते हैं. भारत में ऐसे कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें हमास का समर्थन करने और इजरायल के विरुद्ध लड़ाई लड़ने की बात चरमपंथी कर रहे हैं.

यह भी पढ़िए: Israel Hamas War: इजरायल के साथ जंग से क्यों भाग रहा ईरान? सता रहा ये डर

आतंकियों की गिरफ्तारी पर स्‍थानीय लोगों में हो रही चर्चा

जानकारी के मुताबिक, झारखंड के हजारीबाग और गोड्डा जिला में गिरफ्तार आतंकियो में मोहम्मद नसीम हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के महतो टोला का रहने वाला है. उसकी गिरफ्तारी हजारीबाग से ही की गई है. जबकि दूसरा आतंकी मो. आरिज हसनैन गोड्डा जिले के रहमत नगर का रहने वाला है. गिरफ्तारी के बाद दोनों आतंकियों को झारखंड एटीएस के मुख्यालय ले जाया गया है.

मधुकर आनंद, ब्यूरो चीफ़, भारत एक्सप्रेस, रांची

Recent Posts

PAK की मौजूदगी में हूतियों ने मार डाले 53 यमनी सैनिक, सऊदी में क्या कर रही मुनीर की फौज?

यमन के शबवा इलाके में हूती विद्रोहियों के हमले में सऊदी समर्थित सरकारी सेना के…

7 minutes ago

रावण मरा नहीं… भारत के 34 गांवों में बसा! जानिए लंकेश के नाम दर्ज इन गांवों का अनोखा सच

Ajab Gajab News: दशहरे पर देश भर में रावण दहन होता है, लेकिन क्या आप…

16 minutes ago

100 साल बेमिसाल! आरएसएस के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी. उन्होंने…

30 minutes ago

पुलिस की सख्त नाकाबंदी में पकड़ा गया अवैध शराब का खेल, 1.16 लाख का माल जब्त

गढ़चिरोली पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में नाकाबंदी के दौरान मोटर साइकिल के पेट्रोल टैंक में…

30 minutes ago

शिवा मर्डर केस में नया मोड़! धमकाते हुए श्रद्धा दुबे का ऑडियो वायरल

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…

1 hour ago

नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगा RSS…! विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा ऐलान

नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…

1 hour ago