ICC World Cup 2023

Glenn Maxwell ने दिलाई 40 साल पुरानी कपिल देव की पारी की याद, WC में सबसे ज्यादा 6 जड़ने वालों की सूची में हुए शामिल

World Cup 2023: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर तूफानी पारी खेली. ग्लेन मैक्सवेल ने अफगानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 128 गेंदों में 201 रन की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी. मैच के दौरान एक समय 91 रन पर ऑस्ट्रेलिया के सात विकेट गिर चुके थे. ऐसा लग रहा था कि अफगानिस्तान मैच को आसानी से जीत लेगा लेकिन मैक्सवेल की आंधी जब चली तो उसमें अफगानिस्तान की टीम उड़ गई.

मैक्सवेल ने वानखेड़े में रचा इतिहास

टूर्नामेंट के 39वें मैच में वानखेड़े में ग्लेन मैक्सवेल ने 21 चौके और 10 छक्के की मदद से ऐतिहासिक पारी खेली और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. मैक्सवेल वर्ल्ड कप में लक्ष्य का पीछा करते हुए दोहरा शतक ठोकने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इसके साथ ही वह एकदिवसीय मैच में टारगेट का पीछा करते हुए इतनी बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. वनडे में मैक्सवेल के करियर का ये पहला दोहरा शतक है. वहीं मैक्सवेल की अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई पारी उनका एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है.

कपिल देव की 40 साल पुरानी पारी की दिलाई याद

ग्लेन मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के खिलाफ धुआंधार पारी खेलकर भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव के 40 साल पुरानी परी की याद दिला दी. वहीं मैक्सवेल (43 छक्के) एकदिवसीय विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में क्रिस गेल (49 छक्के), रोहित शर्मा (45 छक्के) के बाद तीसरे स्थान पर आ गए. मैक्सवेल को अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई डबल सेंचुरी की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया.

पूर्व कप्तान ने खेली थी 175 रनों की पारी

भारत को पहली बार एकदिवसीय विश्व कप में चैंपियन बनाने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव ने साल 1983 के वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी. उस मुकाबले में 17 रन के स्कोर पर भारत के पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे. इसके बाद कप्तान कपिल देव क्रीज पर आए और 138 गेंदों में तूफानी पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी. अफगानिस्तान के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल भी कुछ इसी तरह की पारी खेली. ऑस्ट्रेलियाई टीम के भी 91 रन के स्कोर पर 7 विकेट गिर चुके थे, इसके बाद मैक्सवेल ने टीम को अकेले दम पर जिताया.

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: पहली मुलाकात में विनी पर दिल हार बैठे थे ग्लेन मैक्सवेल, दस साल पहले शुरु हुई थी लव स्टोरी

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago