देश

झारखंड के सीएम हेमंत विधानसभा में बोले, ‘हमारी सरकार को बदनाम करने के लिए की जा रही फंडिंग’

झारखंड विधानसभा के पूरक मानसून सत्र के समापन भाषण में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने विपक्ष और केंद्र सरकार पर तीखे हमले किए. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार को बदनाम करने और उसके कार्यों में व्यवधान डालने के लिए संगठित तरीके से फंडिंग की जा रही है.

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि जनता को सरकार के खिलाफ खड़ा करने की कोशिश की जा रही है और यह गिरोह केवल झारखंड तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे देश में सक्रिय है. रिम्स-टू की आड़ में राजनीतिक रोटियां सेंकी जा रही हैं. इससे पहले राजधानी में फ्लाईओवर निर्माण का विरोध भी राजनीतिक लाभ के लिए किया गया, लेकिन बरसात में जनता उसके फायदे समझ चुकी है.

उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी राजनीतिक विचारधारा के तहत सरकार को लगातार घेरने में जुटा है और कई बार संवैधानिक संस्थाओं व कानून का भी सहारा लेता है. सीएम ने कहा, “भले ही संस्थाएं इनकी जेब में हों, लेकिन सत्ता में रहकर हम जनता के लिए मजबूती से काम कर रहे हैं.”

आदिवासियों, दलितों और अल्पसंख्यकों की हालत दयनीय

झारखंड के सीएम ने लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के साथ केंद्र सरकार के व्यवहार का जिक्र करते हुए भाजपा शासित राज्यों की स्थिति पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि आदिवासियों, दलितों और अल्पसंख्यकों की हालत दयनीय है और भाजपा देश को विश्वगुरु बनाने की बजाय अपने राजनीतिक और कारोबारी सहयोगियों को लाभ पहुंचाने में लगी है. भाजपा और उसकी सरकारें इवेंट मैनेजमेंट और मीडिया के जरिए जनता को गुमराह कर रही हैं.

शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पारित

सदन में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पारित होने का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब देखना होगा केंद्र सरकार इस पर क्या रुख अपनाती है. उन्होंने कहा, “ये जो कहते हैं, वह करते नहीं और जो नहीं कहते, वही जरूर करते हैं.”

प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्री के 30 दिन जेल में रहने पर उन्हें पद से हटाने वाले प्रस्तावित कानून पर सवाल उठाते हुए सोरेन ने इसे विरोधियों को निशाना बनाने की साजिश बताया. बिहार में लाखों वोटरों को लिस्ट से गायब करने का आरोप लगाते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि इन्होंने ऐसा कानून बनाया है, जिसमें निर्वाचन आयुक्त पर कार्रवाई नहीं हो सकती. जबकि, जज भी गलती करता है तो उसके विरुद्ध महाभियोग लाया जा सकता है.

झारखंड देश के विकास की भारी कीमत चुका रहा है

हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड देश के विकास की भारी कीमत चुका रहा है. हमारी खनिज संपदा से कई लोग अरबपति बने, लेकिन यहां के लोग यूरेनियम और अन्य खनन परियोजनाओं से बीमारियों का शिकार हो रहे हैं.

केंद्र सरकार प्रतिदिन खनिज ऑक्शन की मॉनिटरिंग करती है, जिससे अधिकारी भी दबाव में हैं और पर्यावरण पर गहरा असर हो रहा है. मंईयां सम्मान जैसी योजनाएं अन्य राज्यों में क्यों लागू नहीं हुईं, जबकि झारखंड सीमित संसाधनों के बावजूद समय पर इसका लाभ दे रहा है.


ये भी पढ़ें: नोएडा में शख्स ने ज़ोमैटो से ऑर्डर किया सैंडविच, ‘अंदर से निकला प्लास्टिक का…’ रेस्टोरेंट को मांगनी पड़ी माफी


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

7 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

7 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

9 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

9 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

9 hours ago