नोएडा में एक व्यक्ति ने फूड डिलीवरी ऐप ज़ोमैटो से सैंडविच ऑर्डर किया और उसके बाद जो हुआ वो उसके सोच से भी परे था. सतीश सरावगी ने ज़ोमैटो (Zomato) से सैंडविच ऑर्डर किया और सैंडविच में से प्लास्टिक का दस्ताना निकला. इससे यूजर भड़क गया औऱ एक्स पर फोटो पोस्ट कर जवाब मांगा.
कस्टमर सतीश सरावगी ने एक्स पर फोटो शेयर कीं, जिसमें सैंडविच की फिलिंग के बीच एक पीले रंग का डिस्पोजेबल दस्ताना फंसा हुआ दिखाई दे रहा था. सतीश ने दो सैंडविच ऑर्डर किए थे – एक ब्रोकली, मक्का और तुलसी पेस्टो सैंडविच, जो खमीरी आटे पर बना था और दूसरा स्मोक्ड कॉटेज चीज़ और काली मिर्च सैंडविच.
फोटो के साथ ज़ोमैटो, रेस्टोरेंट और भारत के फुड रेगुलेटरी को टैग करते हुआ उन्होंने इस घटना को “एक गंभीर स्वच्छता संबंधी चिंता” बताया और जांच की मांग की.

हम ‘पूरी तरह से स्तब्ध’ हैं: ज़ोमैटो
इसके बाद ज़ोमैटो ने सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह घटना को लेकर ‘पूरी तरह से स्तब्ध’ हैं.
ज़ोमैटो केयर्स ने कहा, “हम कल्पना भी नहीं कर सकते कि यह आपके लिए कितना परेशान करने वाला रहा होगा. कृपया हमें अपने रेस्टोरेंट पार्टनर के साथ इस पर चर्चा करने के लिए कुछ समय दें.”
Hi Satish, we’re absolutely shocked to hear about this. We can’t begin to imagine how upsetting this must have been for you. Please allow us some time so that we can take this up with the restaurant partner, we’ll get in touch with you to discuss this further.
— Zomato Care (@zomatocare) August 26, 2025
इसके अलावा रेस्टोरेंट सलाद डे (Salad Day) ने भी घटना को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि हमने मामले की तुरंत गहन जांच शुरू कर दी है.
सलाद डे ने कहा, “हम इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रहे हैं और अपनी गुणवत्ता आश्वासन टीम के साथ तुरंत गहन जांच शुरू कर दी है. इस किचन को तत्काल समीक्षा के लिए चिह्नित किया गया है. कृपया हमें अपना कॉन्टैक्ट डिटेल्स डीएम करें ताकि हम सीधे संपर्क कर सकें और यह सुनिश्चित कर सकें कि इस समस्या का उचित समाधान हो.”
@SarawagiSatish We’re taking this matter extremely seriously and have immediately launched a thorough investigation with our quality assurance team. This kitchen has been flagged for urgent review. Please DM us your contact details so we can coordinate directly and ensure this is…
— Salad Days (@saladdaysco) August 27, 2025
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



