Dumri MLA Jairam Mahto
Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची से आए एक मामले ने प्रदेश में सियासत को गर्म कर दिया है. शहर के हरमू हाउसिंग कॉलोनी की रहने वाली महिला ने झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के विधायक जयराम महतो और यूट्यूबर उत्तम कुमार महतो सहित 3 लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला के शिकायत के बाद अरगोड़ा थाने में केस दर्ज किया गया है. महिला ने इनपर सोशल मीडिया पर अपमान करने और मानहानि सहित कई आरोप लगाए हैं.
केस में रामगढ़ के गोला थाना क्षेत्र के रहने वाले उत्तम कुमार महतो और बिट्टू सिंह को जयराम महतो के साथ आरोपी बनाया गया है. महिला ने पुलिस को जानकारी दी कि जेएलकेएम पार्टी के लोगों द्वारा बनाए गए यूट्यूब चैनल (Youtube channel) द्वारा मेरे खिलाफ अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए गाली दी जा रही है. यूट्यूबर बिट्टू सिंह ने महिला का नाम लेकर वीडियो बनाया है. उसने मेरे खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया. क्योंकि, यूट्यूबर उत्तम कुमार महतो भी विधायक जयराम महतो का आदमी है.
शिकायतकर्ता महिला सुषमा बड़ाईक का आरोप है कि वीडियो जयराम महतो के कहने पर बनाया गया है. क्योंकि, जयराम महतो ने पहले कई बार उनपर केस वापस लेने का दबाव बनाया था. मैं उनके कहने पर केस वापस नहीं ले रही हूं तो वो मुझपर दबाव बनाने के लिए मुझे जलील कर रहे हैं. महिला ने कहा कि विधायक ने न केवल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसकी छवि को नुकसान पहुंचाया है. बल्कि, उसने उन्होंने भाषाओं की मर्यादा को भी पार कर दिया है.
ये भी पढ़ें: Youtube पर अब सिर्फ ‘हीरा’ ही चमकेगा, इन क्रिएटर के लिए खुला; कुछ के चैनल हो सकते हैं डिलीट; जानें नई गाइडलाइन
अरगोड़ा पुलिस ने महिला के शिकायत की पुष्टि की है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी गई है. अभी हम यह पता लगाने में लगे हैं कि उक्त टिप्पणी वास्तव में विधायक द्वारा ही हुई है या उनके नाम पर किसी और ने महिला का अपमान किया है. अभी तक इस मामले में विधायक जयराम महतो का कोई बयान नहीं आया है. अब देखना होगा कि ये मामला झारखंड (Jharkhand) में सियासी हवा फूंकता है या ऐसे ही शांत हो जाता है.
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 2029 तक MP को नशा मुक्त करने के ऐलान पर…
गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…
गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…