देश

ECI के ‘सोशल मीडिया परफॉर्मेंस इंडेक्स’ में झारखंड को पहला स्थान

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किए गए ‘सोशल मीडिया परफॉर्मेंस इंडेक्स’ में झारखंड को देश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है. विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाने की दिशा में सक्रियता के आधार पर देश भर के टॉप 10 राज्यों की सूची में भी झारखंड पहले पायदान पर रहा है.

14 विभिन्न मानकों को आधार बनाया गया

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के सोशल मीडिया नोडल पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि देश के सभी राज्यों के सीईओ कार्यालयों की सोशल मीडिया सक्रियता की रैंकिंग करने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से जो हर माह परफॉर्मेंस इंडेक्स तैयार होती है,उसमें 14 विभिन्न मानकों को आधार बनाया जाता है.इन मानकों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की कुल मासिक रीच, सब्सक्राइबर संख्या में अनुपातिक वृद्धि, नवाचारी अभियानों की संख्या, क्षेत्रीय भाषाओं में पोस्ट की संख्या, दिव्यांग जनों के अनुकूल सामग्री का प्रयोग, स्थानीय आईकॉन व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ समन्वय, लाइव संवाद प्रमुख हैं.

झारखंड के साथ साथ राजस्थान को भी पहला स्थान मिला

उन्होंने बताया कि झारखंड की यह रैंकिंग अप्रैल माह में सोशल मीडिया पर किए गए विभिन्न सकारात्मक प्रयासों को लेकर थी, जिसमें राजस्थान को भी झारखंड के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान मिला है, वहीं कर्नाटक को दूसरा तथा उत्तराखंड को तीसरा स्थान मिला है.

जिला निर्वाचन पदाधिकारियों ने कई हैशटैग अभियान चलाए

इस उपलब्धि पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि वर्तमान परिवेश में मतदाता जागरूकता जैसे सामाजिक मुद्दों को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के लिए सोशल मीडिया एक सशक्त और प्रभावी माध्यम है. इस बार झारखंड में इसी दिशा में सोशल मीडिया का सकारात्मक प्रयोग किया गया न केवल मुख्यालय स्तर से कई सोशल मीडिया अभियान चलाए गए, बल्कि राज्य के कुछ जिला निर्वाचन पदाधिकारियों ने भी अपने स्तर पर कई हैशटैग अभियान चलाए. इन अभियानों में आम लोगों की भी अपार सहभागिता रही. कई हैशटैग अभियान देश भर में ट्रेंड भी हुए.

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

1 hour ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

6 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

7 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

8 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

8 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

8 hours ago