लाइफस्टाइल

हीटवेव से लगातार हो रही हैं मौतें, लू से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां, डाइट में शामिल करें ये चीजें

दिल्ली सहित अधिकतर राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. राजस्थान, यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में लू के थपेड़ों से जीव-जंतु, मनुष्य सभी बेहाल हैं. इन राज्यों में हीटवेव के कारण बीते कुछ दिनों में ही सैकड़ों लोगों की जानें जा चुकी हैं. वहीं कई जगह तो अधिकतम तापमान 50 के पार जा चुका हैं. मौसम विभाग भी कई बार चेतावनी जारी कर चुका है कि गर्मी के दिनों में जितना हो सके घर के अंदर रहें, क्योंकि गर्म हवाओं का प्रतिकूल प्रभाव हमारे शरीर पर भी पड़ता है, जो कभी-कभी जानलेवा भी साबित हो सकता है. हालांकि कुछ जरूरी सावधानियां बरतकर इससे बचा जा सकता है.

ब्रेन स्ट्रोक का खतरा

डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि बहुत ज्यादा गर्मी लगने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे खून गाढ़ा हो सकता है और पूरे शरीर में खून का संचार धीमा हो सकता है. इससे कुछ गंभीर स्थितियों में ब्रेन स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है. यदि इस मौसम में पर्याप्त सावधानी बरती जाए, तो तेज धूप, लू और गर्मी से होने वाली विभिन्न परेशानियों से बचा जा सकता है.

लू लगने पर क्या लक्षण दिखते हैं?

  • अगर आपके शरीर का तापमान 104°F (40°C) से ज्यादा है और टेंपरेचर को कंट्रोल नहीं कर पा रहा है तो समझ लें आपको लू लग गई है.
  • अगर बहुत भ्रम और चिड़चिड़ापन जैसी स्थिति हो रही है इंसान कुछ समझ नहीं पा रहा है तो ऐसा दिमाग पर हाई टेंपरेचर के कारण हो सकता है.
  • स्किन का रंग लाल, गर्म और डाई होना भी लू लगने के लक्षण हैं. अक्सर लू लगने पर पसीना नहीं आता है.
  • हार्ट संबंधी तनाव पैदा होना जैसे कि हार्ट बीट तेज होना भी लू लहने के कारण हो सकती है.
  • तंत्रिका से जुड़ी समस्याएं जैसे सिरदर्द, चक्कर आना, और गंभीर मामलों में दौरा भी लू लगने के कारण हो सकता है.
  • गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल से जुड़ी समस्याएं जिसमें उल्टी, मतली और दस्त होना भी लू लगने के लक्षण हो सकते हैं.

डॉक्टर से जानिए हीटवेव से बचने के उपाय

  • अगर किसी को लू लग जाए तो उसे सबसे पहले पानी पिलाएं और शरीर को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें.  जिससे लू के असर को कम किया जाए.
  • लू से बचने के लिए धूप में कम से कम निकलें. अगर निकल रहे हैं तो छाया या किसी सूती कपड़े से खुद को कवर करके रखें. कोशिश करें शरीर को ठंडा रखने की इसलिए पंखा और कूलर में ही रहें.
  • गर्मी और लू से बचने के लिए जरूरी है कि हल्के और हवा पास होने वाले सूती कपड़े पहनें. इससे पसीना निकलने में मदद मिलती है और गर्मी कम लगती है.
  • एकदम से धूम में जाने से बचें. अगर आप एसी से निकल रहे हैं तो सीधे धूप में न जाएं. शरीर के तापमान को बैलेंस करने की कोशिश करें.
  • अगर आप धूप में कुछ शारीरिक श्रम कर रहे हैं तो बीच-बीच में ब्रेक लें और शरीर को रिलेक्स होने दें. लगातार पानी पीते रहें और शरीर को हाइड्रेट रखें.
  • गर्मियों में आम का रस पिएं, फलों का जूस पिएं, नारियल पानी पिएं और पुदीना और नींबू को सेवन करें. इससे शरीर में पानी की कमी को दूर किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: गर्मियों में बेहद खतरनाक हैं Heat Stroke और Heat Exhaustion, जानें दोनों में कितना अंतर, कैसे करें बचाव

लू से बचने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

तरबूज

गर्मी के मौसम में लोग ठंडी चीजों का सेवन करना बेहद पसंद करते हैं. इन्हीं में से एक तरबूज है ये एक ऐसा फल है जिसका रोजाना सेवन करने से हमारा शरीर हाइड्रेट रहता है साथ ही शरीर को फिट बनाए रखने में मदद करता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन, प्रोटीन सहित कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं.

नींबू पानी

अगर आप गर्मियों के मौसम में लू की चपेट में आने से बचना चाहते हैं तो आप रोज सुबह नींबू पानी का सेवन करें .ये आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है क्योंकि नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है. साथ ही यह हमारे शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ-साथ हमारे शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है इसलिए हमें गर्मी के मौसम में नींबू पानी का रोजाना सेवन करना चाहिए.

संतरा

गर्मियों के मौसम में संतरे का सेवन जरूर करना चाहिए इस फल का सेवन करने से आपका शरीर मजबूत रहता है साथ ही साथ आपका पेट ठंडा भी रहता है. इसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है. साथ ही फल विटामिन-सी, कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर रहता है जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है.

दही

गर्मियों के मौसम में दही हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो गर्मियों के मौसम में हमारे शरीर को फिट बनाए रखने में मदद करते हैं. रोजाना इसका सेवन करने से हमारा शरीर लू का शिकार होने से बच सकता है साथ ही गर्मियों के मौसम में चलने वाली तेज लू से भी बचाने में कारगर होता है.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

पाकिस्तान में कौड़ियों के भाव बिक रहा सोना! क्या भारतीय खरीद सकते हैं? जानें कस्टम के कड़े नियम

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

2 minutes ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

11 minutes ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

28 minutes ago

CEC और EC की कानूनी छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; आरजेडी सांसद मनोज झा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…

31 minutes ago

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

38 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

1 hour ago