Jharkhand News: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में काला पत्थर गांव के पास रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में एक ट्रैक्लटर और 407 के बीच सीधी टक्कर हो गई.
इस भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रेलर का चालक जिंदा जल गया और 407 के चालक और कंडक्टर की भी मौत हो गई. इसके अलावा हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. फिलहाल किसी भी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों की गति इतनी तेज थी कि टक्कर होते ही ट्रेलर में आग लग गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई.
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया. पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. मृतकों की भी पहचान करने की कोशिश की जा रही है ताकि उनके परिवार को सूचना दी जा सके. हादसे के बाद सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी.
भारत और ब्राजील के बीच बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मुकाबला आज कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम…
Korba News: कोरबा के गुरमा गांव में पड़ोसी के कुएं से पानी निकालने पहुंचा बुजुर्ग…
सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच सीबीएसई (CBSE) ने साफ कर दिया है…
Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…
Delhi NCR Women Safety: नोएडा में महिला सुरक्षा की पोल खोलने के लिए एक युवक…
Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…