Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

झारखंड: सरायकेला में भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत

Jharkhand News: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में काला पत्थर गांव के पास रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ. भीषण सड़क हादसे में लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

Gandhinagar Accident
Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

Jharkhand News: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में काला पत्थर गांव के पास रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में एक ट्रैक्लटर और 407 के बीच सीधी टक्कर हो गई.

इस भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रेलर का चालक जिंदा जल गया और 407 के चालक और कंडक्टर की भी मौत हो गई. इसके अलावा हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. फिलहाल किसी भी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

वहनों की टक्कर से लग गई आग

बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों की गति इतनी तेज थी कि टक्कर होते ही ट्रेलर में आग लग गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया. पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. मृतकों की भी पहचान करने की कोशिश की जा रही है ताकि उनके परिवार को सूचना दी जा सके. हादसे के बाद सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital