देश

टाटानगर में 6 ‘वंदे भारत’ ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी, जानिए ये कहां से कहां तक कराएंगी सफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज टाटानगर में छह ‘वंदे भारत ट्रेन’ को हरी झंडी दिखाएंगे. पीएम मोदी ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार झारखंड के तेज विकास के लिए प्रतिबद्ध है. झारखंड रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर इस बारे में जानकारी दी.

पीएम मोदी ने कहा, “झारखंड के तेज विकास के लिए हम कृतसंकल्प हैं. आज सुबह करीब 10 बजे टाटानगर में छह ‘वंदे भारत’ को हरी झंडी दिखाने के साथ-साथ कई और परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन का सौभाग्य मिलेगा. इसके अलावा पीएम आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों से जुड़े कार्यक्रम का भी हिस्सा बनूंगा.”

दरअसल, पीएम मोदी आज झारखंड के जमशेदपुर के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके अलावा वह 21,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

आज से ये नई ट्रेनें चलेंगी

पीएम मोदी जिन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, इनमें बरहामपुर-टाटा, राउरकेला-हावड़ा, देवघर-बनारस, हावड़ा-गया और हावड़ा-भागलपुर के बीच चलेंगी. इसके बाद पीएम मोदी जमशेदपुर के गोपाल मैदान में आयोजित एक जनसभा में हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री वहां एक रोड शो भी करेंगे.

1,13,400 लोगों के लिए घरों को मंजूरी

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को झारखंड दौरे पर रहेंगे. केंद्र ने पीएम आवास योजना के तहत अस्थायी आश्रयों में रहने वाले 1,13,400 लोगों के लिए घरों को मंजूरी दी है. केंद्र सरकार ने पहले ही राज्य सरकार को अपने हिस्से की धनराशि भेज दी है. प्रधानमंत्री उनके घरों के निर्माण के लिए पहली किस्त जारी करेंगे.”

करीब छह घंटे झारखंड में रहेंगे पीएम

पीएम के झारखंड दौरे के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पीएम मोदी करीब छह घंटे झारखंड में रहेंगे. पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए 3,000 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान तैनात किए गए हैं.

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Bigg Boss 20: कैप्टेंसी की रेस में इन 2 हसीनाओं ने मारी एंट्री, आज लड़कों में से चुना जाएगा नया दावेदार

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उठापटक का दौर जारी है. हालिया…

35 minutes ago

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

1 hour ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

1 hour ago

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

2 hours ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

3 hours ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

3 hours ago