मनोरंजन

Diljit Dosanjh के अमेरिका कॉन्सर्ट की एक टिकट 54 लाख रुपये में बिकी, सिंगर ने कमाए इतने करोड़ रुपये

Diljit Dosanjh Concert Tickets Price: मशहूर अभिनेता और पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ अक्सर अपनी फिल्मों और गानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. एक्टर की फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है. उन्हें सुनने के लिए फैंस किसी भी हद तक चले जाते हैं. हाल ही में एक दिलचस्प मामला सामने आया है, जिसमें दिलजीत दोसांझ ने इस साल की शुरुआत में उत्तरी अमेरिका में अपना दिल-लुमिनाती टूर आयोजित किया था तो इसने दुनियाभर में सुर्खियां बटोरी थीं. महीनों बाद अब यब पता चला है कि दुनियाभर में मशहूर अभिनेता और पंजाबी गायक ने अमेरिका में अपने शो से लगभग 234 करोड़ रुपये की कमाई की है.

सिंगर ने कमाए इतने करोड़ रुपये

10 सितंबर को शुरू हुई प्री-सेल के दौरान दिलजीत दोसांझ के आगामी कॉन्सर्ट के लिए 1 लाख से अधिक टिकट महज 15 मिनट में बिक गए. ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है. एक इंटरव्यू के दौरान दिलजीत की मैनेजर सोनाली सिंह ने बताया कि सिंगर ने दिल-लुमिनाती टूर के दौरान अपने यूएस शो से 234 करोड़ रुपये कमाए. सोनाली ने यह भी बताया कि कितने लोग कम दाम पर टिकट खरीद कर उन्हें ऊंचे दामों पर बेचते हैं.

लोगों ने री-सेल में खरीदे 54 लाख की टिकटे

हाल ही में दिलजीत की मैनेजर सोनाली सिंह ने खुलासा किया कि अमेरिका में गायक के शो के टिकट भी 54 लाख रुपये में बेचे गए थे. उन्होंने कहा, “कुछ री-सेलर थे जो 64,000 डॉलर (54 लाख रुपये) और 55,000 डॉलर (46 लाख रुपये) में टिकट बेच रहे थे, और इसके खरीदार भी थे,” और फिर स्पष्ट किया, “ये आधिकारिक टिकट कीमतें नहीं थीं, लेकिन एक चलन है जहां लोग आमतौर पर खरीदते हैं और फिर इसे किसी और को बेच देते हैं.”

ये भी पढ़ें: जीपी सिप्पी जिनके ‘शोले’ का ‘अंदाज’ ऐसा कि पचास कोस ही नहीं हजारों मील तक बढ़ी ‘शान’

UK में इंतजार कर रहे थे 80 हजार लोग

दिलजीत के मैनेजर ने उनके आगामी यूरोप दौरे के बारे में बताया कि यू.के. में टिकटें मुश्किल से कुछ घंटों में ही बिक गईं. उन्होंने कहा, हम दूसरे शो की घोषणा करने में झिझक रहे थे, लेकिन दूसरे दिन तक टिकटें पूरी तरह बिक चुकी थीं. हम तब चर्चा कर रहे थे कि तीसरा शो हो या नहीं, लेकिन एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि दिलजीत के कॉन्सर्ट के टिकट के लिए करीब 80,000 लोग कतार में खड़े थे.”

भारत के 10 शहरों में इस टूर का होगा आयोजन

वहीं अब अबू धाबी में दिलजीत के फैंस उनकी परफॉर्मेंस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अबू धाबी में उनके दिल-लुमिनाती टूर के लिए लगभह 30,000 टिकटें बिकीं. मैनेजर के अनुसार, यह किसी भी भारतीय कलाकार द्वारा बेची गई टिकटों की सबसे अधिक संख्या है. बता दें कि दिल-लुमिनाती कॉन्सर्ट को भारत के 10 शहरों में इस टूर का आयोजन किया गया है. आगामी 29 दिसंबर 2024 को शो का आखिरी टूर गुवाहाटी में होगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

लंगोटिया अंदाज, देसी ठहाके और पिछड़ों की आवाज, कैसे लालू यादव ने बिहार से दिल्ली तक की राजनीति बदल दी

लालू प्रसाद यादव ने भारतीय लोकतंत्र को देसी अंदाज और सामाजिक न्याय की भाषा दी.…

33 minutes ago

Target 243: क्षेत्रीय ‘बड़े भाई’ के बिना बिहार की सत्ता तक पहुंचने की बीजेपी की कोशिश

BJP Target 243 Bihar: स्थानीय नेतृत्व को मजबूत करके, अपने सामाजिक आधार का विस्तार करके…

33 minutes ago

बख्तियारपुर के इंजीनियर ने कैसे बनाया बिहार का पावर ग्रिड? समझिए नीतीश कुमार की ‘इंजीनियर्ड पावर’ की कहानी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीति को अक्सर ‘इंजीनियर्ड पावर’ कहा जाता है. बख्तियारपुर…

41 minutes ago

SRFTI झड़प से लेकर संतों के अपमान तक… टीएमसी सांसद सौगत रॉय के तीखे तेवर, जानें किस मुद्दे पर क्या कहा?

टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने एसआरएफटीआई में हुई झड़प, एसआईआर विवाद, 30 सितंबर की इंडिया…

45 minutes ago