देश

Jharkhand Politics: झारखंड कांग्रेस में क्या चल रहा है? प्रदेश नेतृत्व पर उठ रहे सवाल, फुरकान ने खोला मोर्चा

Jharkhand Politics: झारखंड में लंबे समय से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को बदलने की चर्चा हो रही है. वहीं, कांग्रेस के पूर्व झारखंड प्रभारी और वर्तमान में यूपी से बीजेपी के राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह से करीबी होने का आरोप लगा है.

प्रदेश अध्यक्ष को हटाने की मांग

पूरे देश की तरह झारखंड में भी कांग्रेस की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही राज्य में मंत्रिमंडल गठन के बाद पहले तो 12 विधायकों ने फिर से मंत्रिमंडल में पुराने चेहरों को ले जाने के खिलाफ बगावत कर दी दिल्ली तक कुछ कर दिया और अब उन्हें बागी विधायकों में से एक इरफान अंसारी के पिता और एक जमाने में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने भी प्रदेश नेतृत्व पर सवाल उठाया है..

उन्होंने कहा कि ये जो कार्यकारी अध्यक्ष दिल्ली गए हैं इनको आज होश आया है. मैंने तो पहले ही प्रदेश नेतृत्व को लेकर सवाल उठाया था… राजेश ठाकुर को हटाने की मांग की थी… इन कार्यकारी अध्यक्षों का भरोसा नहीं . जब प्रदेश नेतृत्व में बदलाव करने की मांग हुई थी ,तब इन लोगों ने कोई समर्थन नहीं दिया था…आज जब चुनाव सिर पर है तो इन्हे होश आया है और प्रदेश के खिलाफ दिल्ली दरबार में डेरा डाले हुए हैं. क्या इनके इस व्यवहार से पार्टी की किरकिरी नहीं हो रही है.. क्या पार्टी कमजोर नहीं हो रही. केंद्रीय नेतृत्व को क्या इन बातों पर गौर नहीं करना चाहिए…

प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ है माहौल

दरअसल झारखंड में भी कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ पार्टी के अंदर ही एक माहौल बना हुआ है. महीनो पहले से उनके बदले जाने की चर्चा भी तेज हुई लेकिन प्रदेश में कांग्रेस के प्रभारी बदलते गए और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर लगातार अपनी कर्सी बचाते रह गए . राजेश ठाकुर पर एक समय में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी रहे आरपीएन सिंह से आज भी नजदीकियां होने का आरोप लगाता रहा है. आरपीएन सिंह उत्तर प्रदेश में राज्यसभा से बीजेपी के सांसद बने हैं.

अब इन तमाम राजनीतिक समीकरणों को जोड़कर देखा जा रहा है. चर्चा तो यहां तक है कि क्या राजेश ठाकुर बागी विधायकों के साथ हिमाचल जैसी कोई कहानी दोहराने के फिराक में है? इन मुद्दों को लेकर अब कांग्रेस के अंदर तरह-तरह की बातें हो रही है. चुनाव के समय में हो रही इन बातों का असर चुनाव पर भी पड़ेगा. वैसे भी पार्टी की एकमात्र सांसद गीता कोड़ा दो दिन पहले ही बीजेपी की हो चुकी है.

मधुकर आनंद, ब्यूरो चीफ़, भारत एक्सप्रेस, रांची

Recent Posts

यूपी में कितनी सीटों पर कांग्रेस-सपा में फंसा पेच? अखिलेश यादव ने निकाली बड़ी काट

UP Election 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच अखिलेश यादव…

20 minutes ago

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी: ‘संतुलित कैंटिलीवर विधि’ से साबरमती नदी पर बना बेहद अहम ब्रिज

Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…

43 minutes ago

‘नमाज के बहाने उठा, फिर…’ कैप्टन स्मित की जुबानी कॉकपिट अटैक की पूरी कहानी, जानिए क्या-क्या हुआ?

Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…

1 hour ago

‘मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित था जीवन…’: श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर पीएम मोदी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…

1 hour ago

BIGG BOSS में छलका सलमान खान का दर्द, बताया कैसे एक कोर्ट केस से बिगड़ी पूरी छवि: देखें VIDEO

Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…

2 hours ago