Google Pay भी होने वाला है बंद? जानें कहां और कब-से काम नहीं करेगा ये पेमेंट ऐप
पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) पर एक्शन लेने के बाद अब गूगल कंपनी (Google Company) ने अपने पेमेंट एप Google Pay को बंद करने का निर्णय लिया है. मिली जानकारी के अनुसार गूगल का यह पेमेंट ऐप अमेरिका में 4 जून 2024 को बंद हो जाएगा.
कंपनी ने यह फैसला साल 2022 में लॉन्च हुए गूगल वॉलेट ऐप को प्रमोट करने के लिए लिया है. आपको बता दें GPay के भारतीय यूजर्स को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ये सिर्फ अमेरिका बंद किया गया है. 4 जून के बाद यह ऐप सिर्फ भारत और सिंगापुर में ही काम करेगा. अन्य देशों में GPay का स्टैंडअलोन ऐप अवेलेबल नहीं रहेगा.
कंपनी के अनुसार, सभी यूजर्स को गूगल वॉलेट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा. अमेरिका में स्टैंडअलोन गूगल पे ऐप 4 जून से यूजलेस हो जाएगा. यूजर्स गूगल वॉलेट में इन-स्टोर टैप-टू-पे और पेमेंट मेथड मैनेजमेंट जैसे पॉपुलर फीचर्स को इस्तेमाल कर सकेंगे. अमेरिका में गूगल वॉलेट का इस्तेमाल गूगल पे से 5 गुना ज्यादा है.
गूगल पे ऐप बंद होने के बाद अमेरिकी यूजर अब ऐप के जरिए अन्य लोगों को न तो पैसे भेज पाएंगे और न ही रिसीव कर पाएंगे. कंपनी ने अमेरिकी यूजर्स को गूगल वॉलेट ऐप पर शिफ्ट होने की सलाह दी है. गूगल का कहना है कि वो यहां के यूजर्स को समय समय पर अपडेट भी देता रहेगा. यूजर्स अपने GPay बैलेंस को अपने अकाउंट में 4 जून 2024 के बाद भी ट्रांसफर कर सकेंगे. इसके लिए यूजर्स को गूगल पे वेबसाइट का इस्तेमाल करना होगा.
ब्लॉग में गूगल ने बताया कि GPay को गूगल वॉलेट से 180 देशों में रिप्लेस कर दिया है. हालांकि, गूगल पे सर्विस को यूजर्स गूगल वॉलेट ऐप के जरिए इस्तेमाल कर सकेंगे. GPay के जरिए न सिर्फ डेबिट और क्रेडिट कार्ड टॉप-अप किया जाता है. बल्कि, गूगल का यह ऐप ट्रांसपोर्ट पास, स्टेट आईडी, ड्राइवर लाइसेंस, वर्चुअल कार कीज समेत कई सर्विस उपलब्ध कराता है.
यह पहला मौका नहीं है, जब गूगल ने पेमेंट ऐप को बंद करने का फैसला किया है. कंपनी ने साल 2011 में गूगल वॉलेट लॉन्च किया था. इसके बाद गूगल ने 2015 में एंड्रॉयड पे ऐप लॉन्च किया था, जिसमें गूगल वॉलेट को इंटिग्रेट किया गया था. गूगल ने इसके बाद 2016 में गूगल वॉलेट कार्ड बंद कर दिया था.
अब कंपनी ने एक बार फिर से अपनी सभी सर्विस को गूगल वॉलेट में इंटिग्रेट करने का फैसला किया है. गूगल ने भारत में पहले Tez ऐप लॉन्च किया था, जिसका नाम बाद में गूगल पे कर दिया गया था. अब यह GPay के नाम से गूगल प्ले स्टोर पर अवेलेबल है. भारत में गूगल पे ऐप के जरिए UPI पेमेंट किया जा सकता है.
IMD के मौसम पूर्वानुमान को लेकर 26 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं…
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में नए…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…