देश

जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल Gulmarg को सौंदर्यीकरण परियोजनाओं ने दिया नया रूप

उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले के दो सुंदर पर्यटन स्थल तंगमार्ग और गुलमार्ग में बड़ा परिवर्तन आया है. शहरी स्थानीय निकाय (ULB) कश्मीर द्वारा एक सौंदर्यीकरण योजना के तहत इस काम को करवाया है. दोनों ही जगहों पर एक अद्भुत परिवर्तन आया है. इन शहरों के सामान्य आकर्षण को मरम्मत, पुनर्निर्माण, नवीनीकरण और सुंदरता में सुधार करने के लक्ष्य से 1.64 करोड़ रुपये का खर्च किया गया है.

यूएलबी कश्मीर द्वारा मंजूरी प्राप्त हो जाने के बाद इस योजना का पूरा काम तंगमार्ग और गुलमार्ग के म्युनिसिपल कमेटी ने किया है. इस सौंदर्यीकरण योजना को डिवीजनल कमिश्नर कश्मीर के निर्देशों पर तैयार किया गया था. यूएलबी कश्मीर ने एकाग्रता कार्यों की शुरुआत की जिससे इन क्षेत्रों में महत्त्वपूर्ण सुधार हुआ है.

बस स्टैंड के पास सार्वजनिक पार्क की मरम्मत

तंगमार्ग में GPO3 को नवीनीकरण के लिए कुल 16.36 लाख रुपये का आवंटन किया गया और GPO2 के लिए 12.33 लाख रुपये का आवंटन गया जिससे एक समान व्यवस्था मिली. तंगमार्ग के बस स्टैंड के पास सार्वजनिक पार्क की मरम्मत का काम कुल 2.69 लाख रुपये में हुआ और तंगमार्ग के म्युनिसिपैलिटी ऑफिस और टाउन हॉल के आसपास की कॉम्पाउंड वॉल के लिए 18.24 लाख रुपये का उपयोग हुआ.

इसके अलावा, तंगमार्ग के GPO1 पार्क की मरम्मत की लागत 1.23 लाख रुपये और शेर-ए-कश्मीर पार्क को नवीनीकरण, मरम्मत, और विकास के लिए 29.70 लाख रुपये का आवंटन किया गया है. जिसमें बाड़ लगाने सहित कई प्रकार की सुविधाओं की स्थापना शामिल है.

पर्यटकों को आकर्षित करना: अधिकारी

नगर परिषद तंगमर्ग और गुलमर्ग के कार्यकारी अधिकारी नवीद एजाज खान ने कहा, “बुनियादी ढांचे के उन्नयन और नए आकर्षणों को जोड़ने का उद्देश्य जनता की जरूरतों को पूरा करना और इन दर्शनीय क्षेत्रों में पर्यटकों की एक बड़ी संख्या को आकर्षित करना है.”

– भारत एक्सप्रेस

Satwik Sharma

Recent Posts

‘भारत ने भी….’ दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री का कबूलनामा, क्या बोले- मुसादिक मसूद मलिक?

Musadik Masood Malik In SCO Delhi: नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलिजेशनल डायलॉग फोरम…

8 minutes ago

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

42 minutes ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

2 hours ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

2 hours ago

रात के अंधेरे में मंत्री के दरवाजे तक पहुंची आग, वायरल वीडियो देख उड़े होश; अब पुलिस ने पलटी पूरी कहानी

Bangladesh violence: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबिर के सिलहट स्थित घर के बाहर…

2 hours ago

सपनों में दिखते थे हीरे, खदान लगाते ही मिला बेशकीमती हीरा

Panna Diamond: मध्य प्रदेश के पन्ना में ऑटो चालक सोनू रैकवार को पहली बार खदान…

2 hours ago