महंगे प्रोडक्ट्स को कहें बाय! घर पर आसानी से ऐसे बनाएं चुकंदर का हेयर मास्क
By Shubhra Rai
WTC Final 2023
WTC Final 2023, IND vs AUS: आईपीएल के दिन बीत गए. अब तैयारी है इंटरनेशनल क्रिकेट में धूम मचाने की. इस बात को जहन में रखकर टीम इंडिया इंग्लैंड पहुंच चुकी है. 7 जून से भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलना है. दोनों ही टीमों में इस जंग को लेकर खलबली मचनी शुरू हो गई है. मगर इस बीच एक बल्लेबाज ऐसा है जो कंगारू टीम को तंग कर रहा है. इसके खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज क्या रणनीति अपनाए वो उन्हें समझ नहीं रहा. क्योंकि ये बल्लेबाज बीते 2 महीनों से इंग्लैंड की सरजमीं पर काउंटी क्रिकेट खेल रहा था और खतरनाक गेंदबाजों को खूब छकाया. हम बात कर रहे हैं चेतेश्वर पुजारा की, जिनसे ऑस्ट्रेलियाई टीम को सावधान रहने की पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने भी खास नसीहत दी है.
इंग्लैंड की पिच पर पुजारा बन जाते हैं खतरनाक
चेतेश्वर पुजारा इंग्लैंड में बीते 2 महीनों से काउंटी क्रिकेट खेल रहे थे. उन्होंने वहां इस दौरान 6 मैच की 8 पारियों में 3 शतक के साथ 545 रन बनाए. इन पारियों के दौरान इस बल्लेबाज ने खूब सुर्खियां बटोरी और ये भी साबित कर दिया की उनमें अभी बहुत कुछ बाकी है. साथ ही खराब फॉर्म से जूझ रहे पुजारा ने काउंटी क्रिकेट में शानदार वापसी की है.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS, WTC Final: टीम इंडिया का मिशन ‘The Oval’, कोहली-रोहित की प्रैक्टिस से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैरान
रिकी पॉन्टिंग ने अपनी टीम को दी खास नसीहत
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के शंखनाद से पहले ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक और दिग्गज बल्लेबाज रिकी पॉन्टिंग ने ऑस्ट्रेलियाई के गेंदबाजों को चेतेश्वर पुजारा से बचकर रहने की हिदायत दी है. उन्होंने अपनी टीम को भारत के इस टेस्ट स्पेशलिस्ट से सावधान रहने को कहा है.
ऑस्ट्रेलियाई को सता रहा है इस टेस्ट स्पेशलिस्ट का खौफ!
रिकी पॉन्टिंग की डर की वजह केवल काउंटी क्रिकेट में पुजारा की शतकीय पारी नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी कई पारी भी है. टेस्ट क्रिकेट में ये बल्लेबाज हर टीम की खतरनाक गेंदबाजी के आगे टीम इंडिया का चट्टान बन जाता है.भारत के लिए मैच बचाना हो या उसे जिताना, दोनों ही सूरतों में उन्होंने अपना रोल बखूबी निभाया है. भारतीय फैंस और टीम इंडिया को उनसे कुछ ऐसी ही पारी की उम्मीद होगी.
Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…
Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…
राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…
पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…
Conversion and Blackmail Case: पीलीभीत में एक युवक ने प्रेम संबंधों की आड़ में जबरन…
पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…