अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन और पीएम मोदी.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) को प्रोस्टेट कैंसर हुआ है. बीमारी के सामने आने के बाद पीएम मोदी ने चिंता व्यक्त करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. पीएम मोदी ने सोशल मीाडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए उन्होंने संवेदना व्यक्त की.
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, जो बाइडेन के स्वास्थ्य के बारे में सुनकर चिंतित हूं. हम उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं. हमारी संवेदनाएं डॉ. जिल बाइडेन और उनके परिवार के साथ हैं.
बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यालय ने जानकारी देते हुए बताया कि “पिछले हफ्ते राष्ट्रपति बाइडेन में यूरीन से जुड़ी कुछ समस्याएं बढ़ गई थीं. जांच में उनके प्रोस्टेट में एक गांठ पाई गई. शुक्रवार को उन्हें प्रोस्टेट कैंसर की पुष्टि हुई. यह कैंसर हड्डियों तक फैल चुका है और इसे काफी गंभीर माना जा रहा है.”
हालांकि यह बीमारी तेजी से फैलने वाली है, लेकिन अच्छी बात यह है कि यह हार्मोन पर असर करने वाली किस्म की है, जिससे इसका इलाज संभव है. पूर्व प्रेसीडेंट बाइडेन और उनके परिवार वाले डॉक्टरों से इलाज के विकल्पों पर बात कर रहे हैं.
राष्ट्रपति बाइडेन (Joe Biden) की उम्र 82 साल है. वे अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति रहे हैं. इस साल की शुरुआत में उन्होंने पद छोड़ा और डोनाल्ड ट्रंप ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को हराकर दूसरी बार राष्ट्रपति पद संभाला है.
-भारत एक्सप्रेस
छत्तीसगढ़ में 34 वर्षीय युवक की कस्टोडियल डेथ मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को…
दिल्ली में पानी की किल्लत के बीच टैंकरों के कारोबार पर गंभीर सवाल उठ रहे…
एनपीसीआई ने ऐलान किया है कि यूपीआई एमडीआर फ्रेमवर्क को दीपावली के तुरंत बाद लागू…
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी…
योगी सरकार की केन-बेतवा, मध्य गंगा और कनहर जैसी जल परियोजनाओं से बुंदेलखंड से लेकर…