देश

Join Indian Army: भारतीय सेना की वो भर्तियां, जिसमें बिना एग्जाम की होती है एंट्री

Indian Army Job: भारत में सरकारी नौकरी पाने का क्रेज हमेशा से ही युवाओं में देखा गया है. खासकर भारतीय सेना में शामिल होने के लिए कई युवा सपना देखते हैं. हालांकि, कई बार प्रतियोगी परीक्षाओं की कठिनाइयों के कारण यह सपना पूरा नहीं हो पाता है, लेकिन भारतीय सेना में कुछ ऐसी भर्तियां हैं, जहां लिखित परीक्षा की जरूरत नहीं होती और एसएसबी इंटरव्यू के माध्यम से नौकरी पाई जा सकती है.

यहां हम आपको उन भर्तियों की जानकारी देंगे, जहां उम्मीदवार बिना लिखित परीक्षा के सीधे भारतीय सेना में शामिल हो सकते हैं. इन भर्तियों के माध्यम से भारतीय सेना में शामिल होने का सपना पूरा किया जा सकता है. बिना लिखित परीक्षा के, केवल एसएसबी इंटरव्यू और अन्य शारीरिक परीक्षणों के द्वारा.

1. 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम

यह भर्ती हर साल दो बार होती है. इस योजना में चयनित उम्मीदवारों को पांच साल की ट्रेनिंग के दौरान इंजीनियरिंग की डिग्री मिलेगी. इसके बाद उन्हें लेफ्टिनेंट के रूप में नियुक्त किया जाएगा.
योग्यता: फिजिक्स, केमिस्ट्री, और मैथ्स के साथ 12वीं पास, जेईई मेन परीक्षा पास.
आयु सीमा: 16.5 से 19.5 वर्ष
चयन प्रक्रिया: आवेदन पत्र के आधार पर एसएसबी इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.

2. टीजीसी (टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स)

यह भर्ती इंजीनियरिंग डिग्रीधारी युवाओं के लिए है, और इसे साल में दो बार आयोजित किया जाता है.
आयु सीमा: 20 से 27 वर्ष
चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन उनके इंजीनियरिंग डिग्री में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा. चयनित उम्मीदवारों को एसएसबी इंटरव्यू में बुलाया जाएगा.

3. एसएससी टेक्निकल भर्ती

यह भर्ती शॉर्ट सर्विस कमिशन के लिए होती है और इसमें केवल अविवाहित पुरुष और महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं.
आयु सीमा: 20 से 27 वर्ष
चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, उसके बाद एसएसबी इंटरव्यू और मेडिकल परीक्षा होगी.

4. एनसीसी स्पेशल एंट्री

एनसीसी के ‘सी’ सर्टिफिकेटधारकों के लिए इस भर्ती में आवेदन किया जा सकता है.
योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री, एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट.
आयु सीमा: 19 से 25 वर्ष
चयन प्रक्रिया: एसएसबी इंटरव्यू में चयन के बाद मेडिकल जांच होगी.

5. इंडियन आर्मी जेएजी भर्ती

यह भर्ती भारतीय सेना के जज एडवोकेट जनरल ब्रांच के लिए होती है.
योग्यता: एलएलबी डिग्री के साथ 55% अंक.
आयु सीमा: 21 से 27 वर्ष
चयन प्रक्रिया: एसएसबी इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट के बाद चयनित उम्मीदवारों को ओटीए, चेन्नई में ट्रेनिंग दी जाएगी.


ये भी पढ़ें- भारत में युवा बेरोजगारी दर 10.2% पर, वैश्विक स्तर से कम: सरकार


-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले..! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…

24 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA बढ़कर हुआ 63%; खाते में आएगा इतना एरियर

दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…

27 minutes ago

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

59 minutes ago

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

2 hours ago