देश

लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट मामले में NIA ने 4 आरोपियों की संपत्तियां की अटैच

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 2021 में लुधियाना कोर्ट परिसर में हुए IED ब्लास्ट मामले में चार आरोपियों की पांच अचल संपत्तियों को अटैच कर दिया है. यह कार्रवाई NIA की विशेष अदालत, एसएएस नगर (मोहाली), पंजाब के आदेश पर की गई है.  23 दिसंबर 2021 को हुए इस धमाके में IED हैंडलर गगनदीप सिंह की मौत हो गई थी और छह अन्य लोग घायल हुए थे.

जिन आरोपियों की संपत्तियां अटैच की गई हैं, उनमें सुरमुख सिंह उर्फ सम्मू (गांव कोटली खेड़ा में 15 कनाल 19 मरला जमीन), दिलबाग सिंह उर्फ बग्गो (गांव चक अल्लाह बख्श में 27 कनाल 16 मरला जमीन), हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी मलेशिया (गांव मियादी कलां में 27 कनाल 1 मरला और गांव बाखा हरी सिंह में 15 मरला जमीन) और रंजनप्रीत सिंह (गांव कोलोवाल में 15 कनाल 18 मरला जमीन) शामिल हैं.

NIA का खुलासा

NIA की जांच में खुलासा हुआ कि यह धमाका पाकिस्तान स्थित ISYF प्रमुख लखबीर सिंह रोडे के निर्देश पर किया गया था. रोडे ने ब्लास्ट के लिए IED पंजाब में सीमा पार तस्करी के जरिए भेजा था. उसने पाकिस्तान स्थित तस्कर जुल्फिकार उर्फ पहलवान, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी मलेशिया, सुरमुख सिंह, दिलबाग सिंह और रंजनप्रीत सिंह के साथ मिलकर भारत में विस्फोट और हथियारों की तस्करी के लिए एक आतंकी गैंग तैयार किया था.

यह मामला जनवरी 2022 में NIA ने स्थानीय पुलिस से लेकर दोबारा दर्ज किया था. यह मामला IPC, विस्फोटक अधिनियम, यूए (पी) अधिनियम और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान से बचाने के अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

31 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

32 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago