देश

Joshimath: जोशीमठ में अपने टूटते मकान को छोड़ ली दूसरी जगह शरण, वहां भी आई दरारें, खतरे में गौशाला

Joshimath: उत्तराखंड के जोशीमठ में हो रहे भूधंसाव से स्थानिय निवासी चिंताग्रस्त हैं. यहां लगातार हो रहे भूधंसाव से भवनों में दरारें बढ़ते ही जा रही हैं. हाल में ही यहां के सिंहधार के निवासियों के घर अब टूटने भी लगे हैं. अब कई जगहों से ऐसी तस्वीर निकल कर सामने आई है जो विचलित कर रही है. सिंहधार में दरारों के बढ़ने से एक मकान की छत टूट गई.

इसके अलावा इस घर का आंगन भी काफी धंस गया है. वहीं एक खबर के मुताबिक दूसरे कई आवासीय मकान व यहां की एक गोशाला को भी खतरा पैदा हो गया है. प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से यहां रहने वाले परिवारों को पहले ही प्राथमिक विद्यालय में शिफ्ट किया जा चुका है.

अपना मकान छोड़ ली दूसरी जगह शरण, वहां भी आई दरारें

जोशीमठ में सिंहधार निवासी दिनेश लाल के घर में जब दरारें आई तो वे उसे छोड़कर दूसरी जगह चले गए, लेकिन उनके हटने के बाद जहां उनके मकान की छत छत भरभराकर ढह गई वहीं उन्होंने जिस मकान में शरण ली हुई है वहां भी दरारें आनी शुरु हो चुकी हैं. वहीं इस इलाके के शिवलाल व कई दूसरे लोगों के आवासीय मकान दरार आने की वजह से से बुरी तह से नष्ट हो गए हैं.

इसे भी पढ़ें: PM Awas Yojana: पश्चिम बंगाल में पीएम आवास को लेकर बड़ा खेल, अमीरों को मिला आवास, बोले आवेदन के समय थे गरीब

गौशाला भी भूधंसाव की चपेट में

इस इलाके में प्रभावितों को प्रशासन द्वारा प्राथमिक विद्यालय सिंहधार, मिलन केंद्र व अन्य जगहों पर शिफ्ट किया गया है. दरारों से नष्ट हो चुके मकानों के मलबे चारों तरफ बिखरे हुए हैं. लोग अपने मकान को पूरी तरह से खाली कर सामान मित्र या परिचितों के घर पर रखा रहे है.

यहां स्थित गौशाला भी भूधंसाव की चपेट में आ गई है. इस कारण पशुओं की जान पर भी खतरा मंडरा रहा है. दिन में तो किसी तरह गौशाला के पशुओं की देखरेख हो जा रही है, लेकिन रात में अगर कुछ घटित होता है तो, इन बेजुबान जीवों को कौन बजाएगा. गौशाला में पशुओं की संख्या अच्छी खासी है. ऐसे में गौशाला में काम कर रहे लोगों पर भी खतरा मंडरा रहा है.

Rohit Rai

Recent Posts

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

27 minutes ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

30 minutes ago

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

50 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

2 hours ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago