देश

INS Vagir: भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल हुई साइलेंट किलर ‘सैंड शार्क’, सबमरीन की ताकत से दुश्मनों के उड़ जाएंगे होश, जानिए इसकी खासियत

Indian Navy: भारतीय नौसेना ने अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए कलवारी श्रेणी की पांचवीं पनडुब्बी ‘वागीर’ को बेड़े में शामिल कर लिया है. आईएनएस (INS) वागीर को सोमवार को नौसेनाध्यक्ष एडमिरल आर. हरि कुमार की उपस्थिति में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया. यह जानकारी एक रक्षा अधिकारी ने दी. आईएनएस वागीर को फ्रांस के ‘मैसर्स नेवल ग्रुप’ के सहयोग के साथ स्वदेशी रूप से बनाया गया है. इससे पहले कलवारी श्रेणी की चार पनडुब्बियों को पहले ही भारतीय नौसेना (Indian Navy) में शामिल किया जा चुका है. अधिकारियों ने बताया कि यह खुफिया, निगरानी और टोही के लिए नौसेना की क्षमताओं को बढ़ावा देगा.

आईएनएस वागीर, दो साल में भारतीय नौसेना में शामिल होने वाली तीसरी पनडुब्बी है. यह ताकरवर हथियारों, सेंसर आदि से लैस है. अधिकारियों ने आगे बताया कि इसमें अत्याधुनिक टारपीडो डिकॉय सिस्टम है और इसके शक्तिशाली डीजल इंजन स्टील्थ मिशन के लिए बैटरी को जल्दी से चार्ज कर सकते हैं.

आईएनएस (INS) वगीर की खासियत

– आईएनएस वागीर सतह-रोधी युद्ध, पनडुब्बी-रोधी युद्ध, खुफिया जानकारी एकत्र करना, माइन बिछाने तथा निगरानी मिशन सहित अलग-अलग मिशनों को पूरा करने में सक्षम है.

– रक्षा मंत्रालय का कहना है कि,”सैंड शार्क ‘गोपनीयता और निडरता’ का प्रतिनिधित्व करती है, दो गुण जो एक पनडुब्बी के प्राथमिक विशेषताओं के पर्याय होते हैं. भारतीय नौसेना में वागीर को शामिल करना, नौसेना की विनिमार्ता के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करने की ओर एक और कदम है, साथ ही यह एक प्रमुख जहाज और पनडुब्बी निर्माण यार्ड के रूप में एमडीएल की क्षमताओं को भी दर्शाती है. आईएनएस वागीर की स्कॉर्पीन डिजाइन है”.

ये भी पढ़ें-    Ghaziabad: सिक्योरिटी ने फ्लैट के अंदर घुसने से किया मना तो बीजेपी नेता ने अपने साथियों के साथ की गार्ड की पिटाई

– आईएनएस वागीर को समुद्र की 350 मीटर की गहराई में तैनात किया जा सकता है. स्टेल्थ तकनीकों से लैस होने के चलते दुश्मन इसका आसानी से पता नहीं लगा सकते. वागीर की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये सबमरीन को दुश्मन अपने रडार से पकड़ भी नहीं सकता.

– आईएनएस वागीर आधुनिक डीजल और इलेक्ट्रिक अटैक सबमरीन है. इसकी खास ये है कि यह बिना आवाज किए तेजी के साथ दुश्मन के पास जाकर हमला कर सकती है.  इसके अलावा यह पनडुब्बी 50 दिनों तक समुद्र में रह सकती है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

सिर्फ टाइगर ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड स्टार्स पर हमले और फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हाल ही…

5 minutes ago

‘हे देवेश्वरी! आप भक्तों की संकटों से रक्षा करती हैं’, प्रधानमंत्री मोदी ने मां सिद्धिदात्री से की मंगलकामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देवी दुर्गा…

18 minutes ago

योगी सरकार का मास्टरस्ट्रोक! CM योगी ने नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया बंपर तोहफा, बढ़ाकर कर दिया इतना मानदेय

UP Anganwadi Salary: नवरात्र पर सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तोहफा देते हुए मानदेय…

37 minutes ago

जेलेंस्की को झाड़ पर चढ़ाकर ट्रंप ने खींच लिया पैर, 3 दिनों तक नहीं दी रूसी मिसाइलों की जानकारी, अब रो रहा यूक्रेन

Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि कुछ समय के लिए…

41 minutes ago

21 या 22 अक्टूबर, कब है पापांकुशा एकादशी का व्रत? अज्ञान में किए गए पापों से दिलाता है मुक्ति

पापांकुशा एकादशी 2026 की तारीख को लेकर असमंजस है कि व्रत 21 अक्टूबर को रखा…

45 minutes ago

CBSE Board Exam Update: 10वीं-12वीं की LOC जमा करने की लास्ट डेट जारी, जानें कब से लगेगा लेट फीस

CBSE Board Exam 2027: CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 के लिए बिना लेट फीस LOC…

54 minutes ago