देश

Rajnath Singh: देश में नफरत पैदा करने की कोशिश कौन कर रहा है? उनको कहां नफरत दिखाई दे रही है? राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी से किया सवाल

Rajnath Singh: मध्य प्रदेश के सिंघरौली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा कि आज राहुल गांधी घूम-घूम कर कह रहे हैं कि हिंदुस्तान में नफरत ही नफरत है. मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि हिंदुस्तान में नफरत पैदा करने की कोशिश कौन कर रहा है? उनको कहां नफरत दिखाई दे रही है? कांग्रेस के लोग सारी दुनिया में भारत की छवि खराब कर रहे हैं.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) के सवाल का जवाब देते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने कहा कि मैं उनसे कहना चाहूंगा कि वह उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के भाषण देखें. वह जो खुलकर नफरत फैला रहे और लोगों की हत्या करने की बात कर रहे, आपने उनके बारे में एक शब्द नहीं बोला. हमें यह उम्मीद नहीं थी.

जम्मू में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने कहा कि वे (केंद्र) सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में बात करते हैं कि हमने इतने लोग मार गिराए लेकिन प्रमाण कुछ नहीं है. उन्होंने कहा कि हुकूमत यहां का फैसला नहीं कराना चाहती, यहां की समस्या का निदान नहीं करना चाहती. यह समस्या कायम रखना चाहती है ताकि कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्म बनती रहें और लोगों में हिंदू-मुसलमान में नफरत फैलाते रहें…:

ये भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: जम्मू-कश्मीर की वादियों में राहुल गांधी को लगने लगी ठंड, भारत जोड़ो यात्रा में पहना टी-शर्ट के उपर जैकेट

जम्मू-कश्मीर के सतवारी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि सच्चाई यह है कि देश को रोज़गार सिर्फ छोटे व्यापारी और लघु और मध्यम व्यवसाय ही दे सकते हैं, देश के 2-3 बड़े उद्योगपति नहीं, इसलिए भारत में बेरोजगारी फैल रही है. हिंदुस्तान का पूरा का पूरा धन 2-3 उद्योगपतियों की जेब में जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

36 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

52 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago