देश

Joshimath Sinking: जोशीमठ में जमीन दरकने के कारण होटल मलारी इन और माउंट व्यू आपस में टकराए, प्रशासन ने की तोड़ने की तैयारी

उत्तराखंड के जोशीमठ में दरकती इमारतों को गिराया जाएगा. जोशीमठ में जिन होटलों और मकानों में अधिक दरारें हैं, उन्हें गिराने का काम आज से शुरू किया जाएगा. इसके लिए प्रशासन द्वारा असुरक्षित जोन घोषित क्षेत्रों को खाली करा लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, जोशीमठ के 678 घरों में दरारें पड़ चुकी हैं. वहीं, इलाके में दो होटल आपस में टकरा गए हैं, जिसके बाद होटल में रहने वाले सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है और प्रशासन अनाउंसमेंट कर लोगों को इस इलाके से दूर रहने की अपील कर रहा है.

तोड़े जाएंगे होटल मलारी इन और माउंट व्यू

जोशीमठ में जमीन धंसने के कारण दो होटल आपस में टकरा गए हैं. होटल मलारी इन और माउंट व्यू पीछे की तरफ झुक गए हैं. एनडीआरएफ और विशेषज्ञों की टीम दोनों होटलों का मुआयना कर रही है. वहीं इन्हें गिराने के लिए मौके पर बुलडोजर पहुंच गया है. दूसरी तरफ, आसपास के घरों में रहने वाले लोगों को वहां से हटाकर सुरक्षित ठिकाने पर भेजा जा रहा है.

SDRF कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने कहा कि होटल मलारी इन को गिराया जाएगा. इसे चरणबद्ध तरीके से गिराया जाएगा. ये होटल टेढ़े हो गए हैं. इसे तोड़ना जरूरी है क्योंकि इसके नीचे भी कई घर और होटल हैं और अगर ये ज्यादा धंसेगा तो कभी भी गिर सकता है. CBRI के एक्सपर्ट आ रहे हैं वेअधिक तकनीकी जानकारी देंगे.

ये भी पढ़ें: OROP: वन रैंक वन पेंशन को लेकर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को आदेश- 15 मार्च तक बकाया रकम का करें भुगतान

होटल मलारी इन के मालिक का आया बयान

वहीं, मलारी इन के मालिक ठाकुर सिंह राणा का भी बयान आया है. उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा, “मुझे केंद्र और राज्य सरकार से बहुत तकलीफ है. ये होटल जनहित में तोड़ा जा रहा है. कोई बात नहीं मैं प्रशासन के साथ हूं. बस मुझे नोटिस देना चाहिए और मेरा आर्थिक मूल्यांकन कर देना चाहिए, मैं यहां से चला जाऊंगा. मेरा आग्रह है आर्थिक मूल्यांकन किया जाए.” इस बीच, जोशीमठ मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने जोशीमठ के मामले पर सुनवाई के लिए 16 जनवरी की तारीख तय की है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

24 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

44 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

49 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

57 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago