देश

Joshimath: जोशीमठ को बचाने का PM मोदी ने दिया आश्वासन, PMO में हाई लेवल मीटिंग

Joshimath: उत्तराखंड के जोशीमठ में हो रही भू-धंसाव की घटना पर बढ़ती चिंताओं के बीच प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने संज्ञान लिया है. इस मामले पर रविवार को पीएमओ के अधिकारी एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे. इस बीच उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि पीएम मोदी ने जोशीमठ को बचाने के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है.

प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी.के. मिश्रा स्थिति का जायजा लेने के लिए पीएमओ में कैबिनेट सचिव राजीव गौबा और केंद्र सरकार के अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ-साथ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे.

सूत्रों ने बताया कि बैठक में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जोशीमठ के जिला अधिकारी भी वीडियो कांफ्रेंसिंग से उपस्थित रहेंगे. जोशीमठ में जमीन धंसने से शहर के पूरी तरह धंसने का डर पैदा हो गया है.

PM ने दिया हर संभव सहायता का आश्वासन- धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर विस्तृत जानकारी ली और पूछा कि कितने लोग इससे प्रभावित हुए हैं, कितना नुकसान हुआ, लोगों के विस्थापन के लिए क्या किया जा रहा है. पीएम मोदी ने जोशीमठ (Joshimath) को बचाने के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है.

प्रभावित लोगों को किया जा रहा है शिफ्ट- सतपाल महाराज

उत्तराखंड के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि जोशीमठ (Joshimath) में लगातार हो रहे भू-धंसाव से अनेक घरों व भवनों में दरारें आने से प्रभावित लोगों को अन्य स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है.

चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि जो लोग असुरक्षित क्षेत्रों में बचे हैं उनके सामान की शिफ्टिंग के लिए सभी सेक्टरों में सेक्टर ऑफिसर नामित किए गए हैं. उनके साथ SDRF की टीम है, नगर पालिका और राजस्व विभाग के लोगों को भी लगाया गया है.

ये भी पढ़ें: Joshimath: खतरे में जोशीमठ के 600 से ज्यादा घर, केंद्र सरकार ने बनाई समिति, 3 दिन में देनी होगी रिपोर्ट

चारधाम यात्रा का प्रमुख पड़ाव है जोशीमठ

बता दें कि जोशीमठ चारधाम यात्रा का प्रमुख पड़ाव है. इस इलाके में लगातार भू-धंसाव हो रहा है. जिसके चलते स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. यहां सैकड़ों घरों में दरारें पड़ गई हैं, लोग डरे हुए हैं. हाल ये है कि बहुत से लोग अपने घर को छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं, वहीं कई परिवार सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट होने की तैयारी कर रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘बस्तर में आपका स्वागत है…’, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के दौरे पर जताई गहरी खुशी

पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…

11 minutes ago

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

51 minutes ago

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

1 hour ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

1 hour ago