होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
अजय देवगन भांजे अमन देवगन (फोटो)
Ajay Devgn: अजय देवगन के भांजे अमन देवगन का जल्द बॉलीवुड डेब्यू होगा. वह अपने मामा अजय देवगन के साथ फिल्म में नजर आएंगे. खास बात यह है कि इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर करने वाले हैं. अजय देवगन ने 2022 में दृश्यम 2 सुपरहिट फिल्म दी है. उनकी कई फिल्में रिलीज होने वाली है.
बताया जा रहा है कि, वह अपने भांजे अमन देवगन के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. अभिषेक कपूर ने इसके पहले रॉक ऑन, काय पो छे, केदारनाथ जैसी सुपर हिट फिल्में बनाई है. उन्होंने हाल ही में चंडीगढ़ करें आशिकी फिल्म का निर्देशन किया है. पिंकविला में छपी खबर के अनुसार अभिषेक कपूर चुपचाप एक कहानी पर काम कर रहे हैं. इसके माध्यम से अमन का डेब्यू होगा. अमन भी अपनी फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है. वे अपने डेब्यू को लेकर काफी गंभीर है.
अभिषेक कपूर एक्शन एडवेंचर फिल्म बनाना चाहते हैं. इसे लेकर वे काफी उत्साहित है. यह फिल्म काफी बड़े स्केल पर शूट की जाएगी और इसकी शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी. इसके लिए एक यंग एक्टर की तलाश थी. वहीं, फिल्म में अजय देवगन एक खास और नए अंदाज में नजर आएंगे. उनके लिए एक नए स्पेशल लुक को भी डिजाइन किया जा रहा है. फिल्म का निर्माण प्रज्ञा कपूर और रॉनी स्क्रूवाला मिलकर करेंगे.
अजय देवगन जल्द नीरज पांडे की फिल्म में नजर आएंगे. वहीं, वह फिल्म सिंघम अगेन में भी नजर आने वाले हैं. अजय देवगन की आगामी फिल्म मैदान का पोस्टर जारी किया गया था जो कि 17 फरवरी को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को लेकर भी वह काफी उत्साहित है. इस फिल्म में उनके अलावा और भी कई कलाकारों की अहम भूमिका है. सभी इसे लेकर उत्साहित है.
वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक अपनी ‘रॉक ऑन’, ‘काई पो चे’, ‘फितूर’, ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’, ‘केदारनाथ’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं.
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…