वीडियो ग्रैब
नेशनल हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ कई महीनों की तैयारी के बाद अब लोगों के घरों तक पहुंच चुका है. दिल्ली के होटल अंदाज (वर्ल्ड ऑफ हयात) में बुधवार देर शाम लॉन्चिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ. इस दौरान ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के जीवन पर बने सैंड आर्ट को प्रस्तुत किया गया. सैंड आर्टिस्ट ने रेत पर वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय के सपनों की उड़ान को उकेरा.
लॉन्चिंग सेरेमनी में देश के जाने-माने पत्रकार उदय शंकर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए और चैनल को लॉच किया. इस अवसर पर ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय भी मौजूद रहे.
बता दें कि ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय पहले ‘तहलका’ समूह और सहारा समूह में सीईओ और एडिटर-इन-चीफ की जिम्मेदारी निभा चुके हैं. वह ‘बिजनेस वर्ल्ड’ मैगजीन के साथ एडिटोरियल एडवाइजर के तौर पर भी काम कर चुके हैं.
वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय की अगुआई वाले भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल में कई बड़े चेहरे जैसे- मीडिया दिग्गज सौरभ सिन्हा, वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम राय, मनोज तोमर, सुदेश तिवारी, जानी-मानी प्राइम टाइम एंकर अदिति त्यागी और बिजनेस जगत के दिग्गज पत्रकार हेमंत घई आदि के शामिल है.
भारत एक्सप्रेस देश के सभी महत्वपूर्ण डीटीएच और केबल नेटवर्क पर उपलब्ध है. टाटा प्ले के चैनल नंबर 535, डिश टीवी के चैनल नंबर 671 और वीडियोकॉन डीटीएच के 753 नंबर पर दिख रहा है.
ये भी पढ़ें: Bharat Express: इंतजार खत्म, लॉन्च हुआ भारत एक्सप्रेस, अब देखिए व्यूज कम, न्यूज ज्यादा
भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू में जनता तक सभी खबरें पहुंचाएगा. वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र राय की कोशिश है कि मीडिया समूह के सभी प्लेटफॉर्म को वक्त के हिसाब से वाइब्रेंट बनाते हुए पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को भी जिंदा रखा जाए. लिहाजा, टीवी के साथ-साथ डिजिटल में खबरों के सभी पहलुओं पर जोर दिया जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…
ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…
दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…
बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…
Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…
Omkareshwar Boat Fire: ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में गोमुख घाट के सामने नाव नंबर 198…