होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फोटो फाइल)
Loksabha Election Survey 2024: लोकसभा चुनावों में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां ने अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है. 2019 के चुनावों में बीजेपी ने भारी बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बनाई थी. अब विपक्षी पार्टियों ने बीजेपी को रोकने के लिए तैयारियां करना शुरू कर दिया है लेकिन एक हाल ही में हुए सर्वे के जो नतीजे सामने आए हैं उसे देखकर एक बार फिर विपक्ष की परेशानी बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. सर्वे के अनुसार, लोकसभा चुनाव में सपा, बसपा और कांग्रेस तीनों ही पार्टियों को झटका लग सकता है.
इंडिया टुडे और सी वोटर ने देश का मूड जानने का दावा करने वाला सर्वे किया था. देश के बेस्ट परफॉर्मर सीएम को लेकर सवाल पूछा गया तो यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पहले नंबर पर जनता की पसंद बने. 39.1% लोगों ने सीएम योगी को बेस्ट सीएम चुना. इस सर्वे में जिस तरह से लोगों ने उनको पसंद किया उससे विपक्ष की टेंशन बढ़ती हुई नजर आ रही है.
उत्तर प्रदेश में लगातार सीएम योगी की लोकप्रियता का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. जिससे मुख्य विपक्षी दल की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. हालांकि अभी प्रदेश में अखिलेश यादव बीजेपी को रोकने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं. 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को यूपी में बीजेपी को बंपर सीटें मिली थीं. यही नहीं, 2022 का यूपी विधानसभा चुनाव बीजेपी ने सीएम योगी का चेहरा आगे करके ही लड़ा था और बीजेपी की बहुमत के साथ वापसी हुई थी. ऐसे में अखिलेश यादव को सीएम योगी की बढ़ती लोकप्रियता का तोड़ देखना होगा.
ये भी पढ़ें- ‘भारत होगा अब हिंदू राष्ट्र, बजा दो बिगुल’, बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
पिछली बार बीजेपी को 80 लोकसभा सीटों में 62 सीटें मिली थीं और इस बार बीजेपी ने अपना लक्ष्य सभी 80 सीटें जीतने का रखा है. वहीं सपा के लिए परेशानी वाली बात यह भी है कि आजमगढ़ और रामपुर जैसे गढ़ में लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में हार से पहले ही सपा को झटका लगा है.
बहुजन समाज पार्टी पिछले लोकसभा चुनाव में 10 सीटें पाकर दूसरे नंबर पर रही थी, लेकिन तब सपा और बसपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था. इस बार अभी तक दोनों के साथ आने के कोई संकेत नहीं है. ऐसे में बसपा को अपने दम लोकसभा चुनाव में बीजेपी का तोड़ देखना होगा. वहीं कांग्रेस का हाल भी हद से ज्यादा बुरा है. प्रियंका गांधी ने विधानसभा चुनाव में कोशिश की थी लेकिन जनता ने उन्हें नाकार दिया था. ऐसे में कांग्रेस को कोई और रास्ता निकालना होगा.
सर्वे के मुताबिक, अगर अभी चुनाव होते हैं तो बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 298 सीट मिलती बताई गई है. कांग्रेस के प्रदर्शन में सुधार हुआ है और पार्टी के नेतृत्व वाले यूपीए को 153 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं. कांग्रेस के प्रदर्शन में भी पहले से ज्यादा सुधार होता हुआ दिख रहा है.
Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…
Sonu Nigam Bhojpuri Chhath Song: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन…
Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…
Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…
JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…
PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…