JP Nadda Bihar Visit: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा अपने दो दिवसीय बिहार दौरे पर शुक्रवार को पटना पहुंचेंगे. उनके आगमन पर पार्टी की ओर से उनके स्वागत की तैयारी की गई है. बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने बताया कि अपने बिहार दौरे के दौरान जेपी नड्डा बिहार को स्वास्थ्य परिक्षेत्र में कई सौगात देने वाले हैं. जेपी नड्डा के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद यह पहली बिहार यात्रा है. अपने दो दिनों के प्रवास के दौरान वे कई अस्पतालों का उद्घाटन करेंगे. केंद्रीय मंत्री के बिहार आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
जेपी नड्डा शुक्रवार को आईजीआईएमएस परिसर में स्थित नवनिर्मित क्षेत्रीय चक्षु संस्थान का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वे भागलपुर जाएंगे, जहां 200 बेड के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे. वहां से वे गया जाएंगे, जहां मगध मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे. दो दिवसीय बिहार दौरे के दूसरे दिन (7 सितंबर) को जेपी नड्डा पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल जाएंगे. केंद्रीय मंत्री एमएचसीएच में बन रहे नए ब्लॉक को देखेंगे। वह नड्डा के शनिवार को पटना में पीएमसीएच में निरीक्षण के बाद दरभंगा जाने का कार्यक्रम है.
दरभंगा में एम्स के लिए प्रस्तावित स्थल का मुआयना करने वाले हैं. दरभंगा में बिहार का दूसरा एम्स बनने वाला है. इसके लिए शोभन बाईपास के पास जमीन का अधिग्रहण किया गया है. इसके बाद नड्डा दरभंगा और मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का उद्घाटन करने वाले हैं. मुजफ्फरपुर स्थित एसकेएमसीएच और दरभंगा के डीएमसीएच में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण हो चुका है. इनके उद्घाटन का इंतजार किया जा रहा था. केंद्रीय मंत्री के बिहार दौरे के क्रम में प्रदेश के नेताओं से भी मिलने का कार्यक्रम है.
Millet Mavericks: Gen-Z शेफ और आंत्रप्रेन्योर इनोवेटिव डिशेज और मॉडर्न रेसिपी के जरिए 'श्री अन्न'…
करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर 2026 को मनाए जाने की जानकारी दी गई है.…
Digital Weavers: कपड़ा और हथकरघा कारोबार से जुड़े युवा कारीगर अब पारंपरिक बुनाई को डिजिटल…
MP News: ग्वालियर जीआरपी ने ट्रेनों के एसी कोच से यात्रियों के बैग चुराने वाले…
Abhishek Sharma Ishan Kishan viral video: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा ने…
हरियाणा के एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड ने बाजरा खरीद में हुई भारी गड़बड़ी और हेराफेरी के…