Categories: देश

Jammu Kashmir Election 2024: आज जम्मू-कश्मीर जाएंगे गृहमंत्री अमित शाह, जारी करेंगे बीजेपी का घोषणापत्र

Jammu Kashmir News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र-संकल्प पत्र जारी करेंगे. शाम करीब 4 बजे पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया जाएगा. बता दें कि शाह का दो दिवसीय दौरा पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने जैसा है.

अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा, “मोदी सरकार के तहत जम्मू-कश्मीर में शांति और विकास का नया दौर शुरू हो रहा है. यह क्षेत्र आतंकवाद के केंद्र से पर्यटन के केंद्र में तब्दील हो गया है, साथ ही शैक्षणिक और आर्थिक गतिविधियों में भी बढ़ोतरी हुई है.” उन्होंने आगे लिखा, “मैं अपने दो दिवसीय दौरे पर जम्मू के लिए रवाना हो रहा हूं, जहां मैं आज भाजपा का संकल्प पत्र जारी करूंगा और कल कार्यकर्ता सम्मेलन में अपने कार्यकर्ताओं से बातचीत करूंगा.”

चिनाब घाटी जा सकते हैं शाह

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री के अलावा अन्य स्टार प्रचारक सितंबर के दूसरे सप्ताह में प्रचार के लिए चिनाब घाटी का दौरा कर सकते हैं.

अमित शाह के जम्मू दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे. अमित शाह का यह जम्मू-कश्मीर दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब विधानसभा चुनाव से पहले ही पार्टी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है और पार्टी के टिकट वितरण से नाराज कई नेता भाजपा से इस्तीफा दे चुके हैं.

पार्टी में बागी हुए कुछ नेता

पार्टी द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा के बाद नेताओं ने खुलकर बगावत शुरू कर दी. कुछ ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है तो कुछ ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. पार्टी द्वारा रामबन सीट से राकेश ठाकुर को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद सूरज सिंह परिहार ने इस्तीफा दिया। परिहार ने 27 अगस्त को निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया और चुनाव लड़ने का फैसला लिया.

वहीं, बुधवार को भाजपा ने अमर सिंह को सांबा जिले का पार्टी प्रभारी नियुक्त किया. जबकि अखनूर जिले की जिम्मेदारी कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर मनमोहन सिंह को दी गई. भाजपा की ओर से टिकटों की घोषणा के बाद तीन नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. इनमें सांबा जिला अध्यक्ष कश्मीरा सिंह, वरिष्ठ नेता चंद्रमोहन शर्मा और भारतीय जनता युवा मोर्चा जम्मू जिला अध्यक्ष एडवोकेट कनव शर्मा शामिल हैं.

आईएएनएस

Recent Posts

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

1 minute ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

44 minutes ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

51 minutes ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

1 hour ago

सपा के सामने कांग्रेस का सरेंडर, 2027 से पहले कैसे हारी उत्तर प्रदेश?

Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…

1 hour ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

2 hours ago