बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा
JP Nadda: देश की राजधानी दिल्ली में बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक का आज अंतिम दिन है. इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल को आगामी लोकसभा चुनाव तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है. सभी ने जेपी नड्डा के कार्यकाल को एक साल बढ़ाने के प्रस्ताव पर अपनी सहमति दी. अब जून 2024 तक जेपी नड्डा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ बैठक का समापन होगा. इस बैठक में 2023 में होने वाले 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी जीत का मंत्र दे सकते हैं.
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को पीएम मोदी का करीबी माना जाता है. 2019 से लेकर वर्तमान समय तक नड्डा के नेतृत्व में जिस प्रकार से भाजपा संगठन ने कार्य किया और बीजेपी तमाम राज्यों में परचम लहराने में कामयाब रही है. उसे देखते हुए पार्टी उन्हें एक्सटेंशन देकर दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर कमान सौंपा गया है. नड्डा के कार्यकाल में पश्चिम बंगाल, हिमाचल और पंजाब को छोड़ दें तो बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा विधानसभा चुनाव में बीजेपी को जबरदस्त जीत मिली. खासतौर पर पश्चिम बंगाल में भाजपा के वोट बैंक में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है. हालांकि हिमाचल में बीजेपी सत्ता में वापसी नहीं कर सकी और कांग्रेस ने यहां पर सरकार बना ली.
बता दें कि जेपी नड्डा ने पटना में कहा था कि आने वाले समय में देश से विपक्ष खत्म हो जाएगा और सिर्फ बीजेपी ही रहेगी. दरअसल, भाजपा की निगाहें सिर्फ 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव पर ही नहीं है, बल्कि वो 2023 में होने नौ राज्यों का विधानसभा चुनाव भी जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है.
मंगलवार को दूसरे दिन की बैठक में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन होगा. 2023 में जिन नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, उनमें से चार राज्यों-त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय और कर्नाटक में पार्टी की चुनावी तैयारियों, कामकाज और गतिविधियों पर बैठक के पहले दिन सोमवार को चर्चा हुई थी. आज अन्य पांच राज्यों – राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम की तैयारियों पर चर्चा होगी.
ये भी पढ़ें: BJP: 2023 के विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने कसी कमर, रविशंकर प्रसाद का दावा- 9 राज्यों में जीत दर्ज करेगी बीजेपी
बताया जा रहा है कि आज की बैठक में गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल गुजरात में मिली जीत को लेकर एक प्रजेंटेशन भी देंगे. इसके साथ ही भारत को मिली जी-20 की अध्यक्षता और सरकार की आर्थिक उपलब्धियों को लेकर भी आज की बैठक में प्रस्ताव आने की संभावना है.
-भारत एक्सप्रेस
Gold-Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना 24% सस्ता हुआ है, जबकि भारत में यह…
Middle East News: रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद सऊदी अरब ने यमन में भीषण…
PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…
Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…
Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…