पीएम मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू को जन्मदिन की बधाई दी
PM Modi Wishes Pema Khandu: अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू का आज 21 अगस्त को जन्मदिन है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. पेमा खांडू का जन्म 21 अगस्त 1979 को तवांग जिले के ग्यांगखर गांव में हुआ था.
पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर पेमा खांडू को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने कहा कि खांडू अरुणाचल प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाली कई योजनाओं में आगे रहकर काम कर रहे हैं. पीएम मोदी ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की.
My best wishes to Arunachal Pradesh’s Chief Minister, Shri Pema Khandu Ji on his birthday. He is at the forefront of numerous initiatives that are taking the state to new heights of progress. May he be blessed with a long and healthy life in service of the people.@PemaKhanduBJP
— Narendra Modi (@narendramodi) August 21, 2026
पेमा खांडू ने प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं के लिए उनका धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का समर्थन और प्रोत्साहन उनके लिए बहुत मायने रखता है. इससे उन्हें अरुणाचल प्रदेश के लोगों की ईमानदारी और पूरी लगन के साथ सेवा करने का संकल्प और मजबूत होता है.
कई नेताओं ने दी बधाई
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान ने भी पेमा खांडू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. दोनों नेताओं ने उनके स्वस्थ, सुखी और लंबे जीवन की कामना की.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी उन्हें बधाई दी. नेताओं ने उनके अच्छे स्वास्थ्य के साथ अरुणाचल प्रदेश के विकास की कामना की.
ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 9 जिलों के IPS ट्रांसफर, संभल से हटे ‘सुपरकॉप’ केके बिश्नोई
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने पेमा खांडू को अपना मित्र बताते हुए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि खांडू के नेतृत्व में अरुणाचल प्रदेश शांति, विकास और प्रगति की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

