देश

Kanpur: बीयर से लदा ट्रक पलटने के बाद मची लूट, कइयों ने मौके पर ही गटकी, मदद के लिए चिल्लाता रहा ड्राइवर

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की एक घटना में दारूबाजों ने जमकर फ्री की बीयर पर हाथ साफ किया. जानकारी सामने आ रही है कि, मंगलवार दोपहर बीयर से लदा ट्रक यहां पलट गया. जैसे ही गांव वालों को इसकी भनक लगी, वे मौके पर टूट पड़े और चिलचिलाती धूप में ही बैठकर फ्री की बीयर को गटकना शुरू कर दिया. कुछ तो झोले-बोरी में भर-भर कर घर भी उठा ले गए. तो वहीं इसी बीच केबिन में फंसे चालक और कंडक्टर मदद के लिए गुहार लगाते रहे, लेकिन दोनों की किसी ने नहीं सुनी और जो मिला जैसे मिला, बस दारू की बोतलें समेट कर भागता दिखा. यहां पर कोई साइकिल तो कोई पैदल ही पहुंचा. हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को खदेड़ दिया, लेकिन तब तक बीयर काफी हद तक लुट चुकी थी.

मामला कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित पिपरी गांव के पास से सामने आया है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक बीयर के गत्तों से भरा ट्रक बरेली से उन्नाव जा रहा था. बताया जा रहा है कि, ट्रक जब पिपरी गांव के पास पहुंचा, तो एक बाइक सवार ट्रक के सामने आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में ट्रक चालक नियंत्रण खो बैठा और इसी वजह से बीयर से लदा ट्रक पलट गया, जिससे गत्तो में भरी बीयर की केन चारो तरफ बिखर गई और गत्ते भी दूर जा गिरे. इस दौरान कई बीयर की बोतले टूट गईं और मौके पर शराब बिखर गई. इसी दौरान मौके से जा रहे ग्रामीणों और राहगीरों ने बीयर के गत्ते देखे तो उठाकर भागने लगे. इस पर ये सूचना पूरे गांव में फैल गई. इस पर बड़ी संख्या में गांव वाले मौके पर टूट पड़े और झोले-बोरे में बोतलों को भरकर भागने लगे.

ये भी पढ़ें- Wrestlers Protest: प्रदर्शनकारी पहलवानों को सरकार ने फिर दिया बातचीत का न्योता, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कही ये बातें

इस दौरान कई तो मौके पर ही शराब गटकने लगे. इसी दौरान इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। इस पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर सब भाग खड़े हुए. इस दौरान सिपाहियों ने देखा कि ड्राइवर और कंडक्टर केबिन में फंसे हैं लेकिन किसी ने भी उनको नहीं निकाला. इस पर सिपाहियों ने ड्राइवर सुरेश और कंडक्टर को किसी तरह से केबिन से बाहर निकला. दोनों ने पुलिस को बताया कि, उन्होंने बीयर की लूट रोकने की कोशिश की, लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी. इसके बाद बीयर से लदे ट्रक की सुरक्षा के लिए चार सिपाहियों को मौके पर तैनात कर दिया गया. इस मामले में खबर सामने आई है कि, ट्रक मालिक ने मंगलवार देर शाम दूसरा ट्रक भेजा और इसी के बाद बीयर के गत्तों को दूसरे ट्रक में शिफ्ट किया गया. तो वहीं बीयर की लूट को रोकने के लिए सिपाही देर रात तक ट्रक की सुरक्षा में तैनात रहे.

पूरे मामले के बारे में चौबेपुर थाना प्रभारी जगदीश पांडेय ने मीडिया को बताया कि, यदि बीयर के गत्तों को दूसरे ट्रक में शिफ्ट नहीं कराया जाता, तो रात में ग्रामीण बीयर लूट ले जाते. बीयर से लदा ट्रक उन्नाव जा रहा था. इसी दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मंच की चमक से परे जमीन की सियासत, भूपेंद्र चौधरी के कार्यकाल में कैसे सक्रिय रहा यूपी बीजेपी का संगठन?

भूपेंद्र सिंह चौधरी का यूपी बीजेपी अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल संगठन को मजबूत करने…

8 minutes ago

एक महिला, 4 पति, 9 बच्चे… दूसरे के साथ मिलकर तीसरे पति पर किया ये कांड, जांच में जुटी पुलिस

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने…

17 minutes ago

‘क्या सांसद अब व्यक्तिगत मामले भी सीधे सुप्रीम कोर्ट लाएंगे?’- महुआ मोइत्रा की अर्जी पर सॉलिसिटर जनरल का तंज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 1…

18 minutes ago

P से ‘परिवार’ D और A से कौन? ओपी राजभर ने अखिलेश के गजब मजे लिए; बताया PDA का नया फुलफॉर्म

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर ने अखिलेश…

21 minutes ago

मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक: बेबी रानी मौर्य के सफर से समझें महिला सशक्तिकरण

बेबी रानी मौर्य के मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक के सार्वजनिक सफर से समझें…

37 minutes ago

दिल्ली दंगा मामला: ‘सुप्रीम कोर्ट की शर्तों में नहीं हो सकता बदलाव’, उमर-शरजील की बेल अर्जी फिर नामंजूर

UAPA Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील…

40 minutes ago