देश

UP Politics: समाजवादी सरकार में हुए घोटाले पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने साधा सपा पर निशाना

देवेश प्रताप सिंह राठौर

UP Politics: यूपी निकाय चुनाव में भारी जीत के बाद अब भाजपा ने लोक सभा चुनाव-2024 को लेकर रणनीति के तहत कार्य करना शुरू कर दिया है. सबसे पहले पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता व मंत्री प्रधानमंत्री के 9 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं और केंद्र सरकार की योजनाओं द्वारा जो लाभ उनको दिए गए हैं, उनकी चर्चा कर रहे हैं. इसी बीच डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मंगलवार को झांसी पहुंचे और प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल की उपलब्धियों के बारे में लोगों को जानकारी दी. इस मौके पर उन्होंने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि, समाजवादी सरकार में घोटाले ही घोटाले होते थे.

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक झांसी (Jhansi) में सभी मोर्चा के संवाद सम्मेलन में सम्मिलित होने के लिए मंगलवार को पहुंचे थे. इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल के बारे में बताया और कहा कि, भारत सरकार के 9 वर्ष सफलतापूर्वक गए हैं और इस दौरान भारत के विकास को नई गति मिली है. 9 वर्षों में तमाम परिवर्तन हुआ है, इसके तहत हर गरीब को पक्का मकान मिला है, शौचालय मिला है, जल जीवन के मिशन में सबके घर में स्वच्छ जल जा रहा है, सब को पांच लाख रुपया नि:शुल्क इलाज के लिए प्राप्त हो रहा है. इसी के साथ वह आगे किसानों के लिए बोलते हुए कहा कि, किसानों को किसान सम्मान निधि मिल रही है. इसी के साथ बिजली को लेकर बोले कि, बिजली के कनेक्शन मुफ्त में दिए गए हैं.गरीब आदमी के जीवन में खुशहाली आई है.

ये भी पढ़ें- बालासोर ट्रेन हादसा : मुआवजे की लालच में शवों को लेकर जा रहे फर्जी लोग, अपनों की तलाश में भटक रहे परिजन, अब DNA टेस्ट से होगी पहचान

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 9 वर्षों में गरीब आदमी बहुत ही संपन्न हुआ है. उन्होंने आगे कहा कि, मोदीजी की सरकार सभी क्षेत्रों में सफल हुई है. दुनिया के पटल पर मोदीजी के द्वारा सम्मान जो भारतीयों को प्राप्त होता है वह अद्भुत है. वह आगे बोले कि, भारत में आज बदलाव दिख रहा है और ये बदलता हुआ भारत है. दुनिया के पटल पर हम अर्थव्यवस्था में पांचवें पायदान पर हैं. इसी के साथ उन्होंने भाजपा से पूर्व की सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि, केंद्र में वर्ष 2014 के पहले जिनकी सरकारें थी इसके पहले घोटाले ही घोटाले हुआ करते थे. सपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, 2017 से पहले प्रदेश में समाजवादी की सरकार रही है और उसमें भी घोटाले अनियमितताएं बहुत रही हैं. आज आप देख रहे हैं, 2014 के बाद किस तरह से विकास की गंगा बही है. इसी के साथ उन्होंने बुंदेलखंडवासियों को धन्यवाद दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का बेरहमी से हमला, तीन जवान घायल; अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Tripura BSF Attack: त्रिपुरा के बॉक्सानगर में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास तस्करी रोकने पहुंचे BSF…

1 minute ago

‘दुष्कर्म के लिए एक दिन भी काफी…’, तरुण तेजपाल की याचिका पर 5 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में तरुण तेजपाल की याचिका पर 5 नवंबर को सुनवाई होगी। गोवा सरकार…

27 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों की बिक्री को लेकर एक अखबार की रिपोर्ट के आधार पर स्वतः संज्ञान लिया

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में पटाखों की खुलेआम बिक्री को लेकर अखबार में छपी एक…

32 minutes ago

दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर: कई इलाकों में AQI 400 के पार, जहांगीरपुरी में 499 पहुंचा स्तर; GRAP-2 लागू

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो गई है. जहांगीरपुरी…

34 minutes ago

अमित शाह ने गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी समारोह में दिया ‘वन वर्ल्ड, वन फैमिली’ का संदेश, बोले- आध्यात्मिक चेतना से होगा समाज का उत्थान

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी महोत्सव में केंद्रीय…

45 minutes ago

फिर मचने वाली है तबाही, आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवात मुरासु, 120 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं

Cyclone Murasu: आंध्र प्रदेश में भीषण चक्रवाती तूफान 'मुरासु' ने दस्तक दे दी है. उत्तर-उत्तर-पश्चिम…

51 minutes ago