गुरुद्वारे में निहंग सिख ने की फायरिंग (सांकेतिक फोटो)
Kapurthala Gurudwara Firing: पंजाब के कपूरथला में स्थित एक गुरुद्वारे में निहंग सिख ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पुलिस जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं मृतक जवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि ये गोलीबारी गुरुद्वारे पर स्वामित्व को लेकर की गई है.
बता दें कि इससे पहले साल 2020 में निहंग प्रदर्शनकारियों ने पटियाला में एक पुलिस अधिकारी के हाथ काट दिए थे. पुलिस कर्मी कोरोना काल के दौरान लॉकडाउन लगाने की कोशिश कर रहा था. कपूरथला के श्री अकाल बुंगा गुरुद्वारे में निहंग सिखों और पुलिस कर्मियोंम के बीच झड़प हो गई थी. जिसके बाद निहंग सिखों ने फायरिंग शुरू कर दी.
जानकारी के अनुसार, गुरुद्वारा परिसर को खाली कराने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची थी. इस गुरुद्वारे पर निहंग सिखों ने कब्जा कर रखा था. जब पुलिस ने गुरुद्वारे को खाली कराने की कोशिश की तो निहंग सिखों ने उनपर हमला बोल दिया. गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और 3 जवान घायल हो गए. निहंग सिख अभी भी गुरुद्वारे के अंदर मौजूद हैं. जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ऑपरेशन चला रही है. इस मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
कपूरथला के एसपी तेजबीर सिंह हुंदल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिसकर्मी सड़क पर खड़े थे, उसी समय निहंग सिखों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी. वहीं द हिंदू की रिपोर्ट में एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि यह घटना उस समय हुई, जब पुलिसकर्मी सुल्तानपुर लोधी में कुछ निहंग के खिलाफ दर्ज एक मामले में उन्हें गिरफ्तार करने गए थे. फिलहाल मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है.
-भारत एक्सप्रेस
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…
PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…