Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Uttarkashi Tunnel Rescue: फिर शुरू हुआ ड्रिलिंग का काम, कुछ मीटर की दूरी पर हैं अंदर फंसे मजदूर

Uttarkashi Tunnel Rescue: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी के साथ चलाया जा रहा है.

Uttarkashi Tunnel Rescue

लास्ट स्टेज में पहुंचा रेस्क्यू ऑपरेशन (फोटो ANI)

Uttarkashi Tunnel Rescue: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी के साथ चलाया जा रहा है. मजदूरों को बाहर निकालने का ये अभियान आखिरी स्टेज में पहुंच चुका है. थोड़ी देर में ड्रिलिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा. जिसके बाद सभी 41 मजदूरों को सुरक्षित पाइप के जरिए बाहर निकाल लिया जाएगा. मौके पर एम्बुलेंस को तैयार रखा गया है और चिकित्सकों को घटनास्थल पर बुला लिया गया है.

मशीन में आई तकनीकी खराबी

हालांकि इसी बीच खबर सामने आई है कि ड्रिलिंग कर रही मशीन में कुछ तकनीकी दिक्कत आ गई है. जिसके बाद ड्रिलिंग के काम को रोक दिया गया है. एक एक्सपर्ट की टीम को बुलाया गया है, जो मशीन में आई खराबी की जांच करने में जुटी हुई है.

ड्रिलिंग के बीच में आया था स्टील का पाइप

बुधवार की देर शाम मलबे के बीच में एक स्टील का पाइप आ गया था. जिसके चलते ड्रिलिंग के काम को थोड़ी देर के रोक दिया गया था. करीब एक घंटे में स्टील के पाइप को काटने के बाद दोबारा ड्रिलिंग का काम शुरू किया गया था. बताया जा रहा है कि आज (23 नवंबर ) सुबह करीब 9 बजे तक ड्रिलिंग का काम पूरा होने के बाद मजदूर बाहर आ जाएंगे.

लास्ट स्टेज में पहुंचा रेस्क्यू ऑपरेशन

रेस्क्यू ऑपरेशन टीम के सदस्यों में से एक गिरीश सिंह रावत ने कहा कि ”रेस्क्यू ऑपरेशन लगभग आखिरी चरण में है. उम्मीद है 1-2 घंटे में नतीजे आ जाएंगे.मजदूरों को बाहर निकालने के लिए पाइपलाइन डाली जा रही है. मलबे में फंसे स्टील के टुकड़ों को काटकर हटा दिया गया.

यह भी पढ़ें- Earthquake Tremors: नेपाल में सुबह-सुबह भूकंप से हिली धरती, रिक्टर स्केल पर मापी गई 4.5 की तीव्रता

मौके पर डॉक्टरों की टीम बुलाई गई

रेस्क्यू ऑपरेशन टीम के सदस्य गिरीश सिंह रावत ने कहा, “रेस्क्यू ऑपरेशन लगभग आखिरी चरण में है. पाइपलाइन ड्रिलिंग में जो दिक्कत आई थी उसे दूर कर लिया गया है… मलबे में फंसे स्टील के टुकड़ों को काटकर निकाल लिया गया है. पाइपलाइन डालने की प्रक्रिया चल रही है.” निकासी की उम्मीद में विशेषज्ञों सहित 15 डॉक्टरों की एक टीम को साइट पर तैनात किया गया है.

12 नवंबर को धंसी थी सुरंग

बता दें कि 12 नवंबर को सिलक्यारा सुरंग का एक हिस्सा करीब 70 मीटर अचानक ढह गया था. जिसके चलते मलबा आने से अंदर काम कर रहे 41 मजदूर फंस गए थे. जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इस ऑपरेशन में थाइलैंड और नार्वे के एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital