देश

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार को मानहानि मामले में मिली जमानत

बेंगलुरु की एक अदालत ने शनिवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा दायर मानहानि के मामले में ज़मानत दे दी. यह मामला भाजपा के उन आरोपों के इर्द-गिर्द घूमता है जिसमें कांग्रेस नेताओं ने तत्कालीन मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई सहित भाजपा नेताओं को निशाना बनाकर झूठे विज्ञापन प्रसारित किए थे.

सीएम सिद्धारमैया ने कहा

शनिवार को सिद्धारमैया और शिवकुमार 42वें अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. उनकी याचिका प्रस्तुत किए जाने के बाद अदालत ने दोनों नेताओं को जमानत देने का फैसला किया. भाजपा द्वारा दायर मानहानि मामले में कोर्ट में पेश होने के बाद कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा, “मैं कानूनी अभिभावक के तौर पर जज के सामने पेश हुआ. मुझे जमानत मिल गई है. मेरे, केपीसीसी अध्यक्ष डीके शिवकुमार और राहुल गांधी के खिलाफ एक निजी शिकायत दर्ज की गई थी. राहुल गांधी भी कोर्ट में पेश होंगे.”

वाल्मीकि निगम मामले पर उन्होंने कहा, “किसी को बचाने का सवाल ही नहीं उठता. जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. एसआईटी का गठन किया गया है और जांच तेजी से चल रही है.”

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

11 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

53 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago