देश

कर्नाटक: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान मारपीट, आगजनी और पत्थरबाजी, सांप्रदायिक हिंसा में सुलग उठा मांड्या

Karnataka Communal Clashes: कर्नाटक के मांड्या में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सांप्रदायिक हिंसा की खबर आ रही है. हिंसा के बाद हालात इतने खराब हो गए कि उपद्रवियों ने पत्थरबाजी के बाद कई दुकानों और बाईक शोरूम को आग के हवाले कर दिया. इसके अलावा बेकाबू भीड़ ने सड़क पर खड़ी दोपहिया वाहनों को भी आग लगा दी. बता दें कि हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.

गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान झड़प

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बदरिकोप्पलु गांव के युवक गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए जुलूस निकाल रहे थे. गणेश विसर्जन का जुलूस नागमंगला की मुख्य सड़क पर एक मस्जिद के पास से गुजरा. इस दौरान जुलूस पर पथराव किया गया, जिसके बाद हालात बिगड़ गए और दो समुदायों के बीच तीखी बहस और झड़पें होने लगीं.

हालात पर काबू पाने के लिए जब पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो गुस्साए हिंदू समाज के लोगों ने थाने के सामने जमकर प्रदर्शन किया. साथ ही पत्थरबाजी की घटना में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी की मांग की. इस घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद् और बजरंग दल ने आज यानी 12 सितंबर को बंद का आह्वान किया है.

एसपी का बयान आया सामने

कर्नाटक के मांड्या में इस सांप्रदायिक घटना के बाद मांड्या एसपी मल्लिकार्जुन बालादंडी का बयान सामने आया है. पुलिस अधीक्षक बालादंडी का कहना है कि जब गणेश प्रतिमा विसर्जन की जुलूस मस्जिद के पास पहुंची तो जुलूस को वहां से निकलने में थोड़ा समय लगा. इस बात को लेकर दोनों समुदायों के बीच बहस हुई.

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. जिसके बाद लोग पुलिस स्टेशन के सामने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया. जबकि, दूसरे समुदाय के लोग भी भारी संख्या में इकट्ठा हो गए और पत्थरबाजी शुरू कर दिया. लोगों ने सड़क किनारे खड़ी बाईक समेत दुकानों में आग लगा दी. एसपी ने आगे बताया कि अब स्थिति नियंत्रण में है. मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं. किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है, सिर्फ कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं. स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए इलाके में धारा 163 लागू कर दी गई है.

एचडी कुमारस्वामी ने की घटना की निंदा

केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने इस सांप्रदायिक घटना की निंदा की है. उन्होंने एक बयान में कहा कि नागमंगला में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान जो घटना घटी उसकी वह घोर निंदा करते हैं. केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि जिस प्रकार के एक समूह ने जानबूझकर भगवान गणेश की प्रतिमा की शोभा यात्रा में शांतिपूर्ण चल रहे भक्तों को निशाना बनाते हुए पत्थर और चप्पल फेंके, प्रेट्रोल बम फोड़े और तलवारें लहराईं, यह शहर में शांति-व्यवस्था की असफलता का प्रमाण है.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

2 hours ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

2 hours ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

2 hours ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

2 hours ago